फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 police personnel from the Meerut Range to receive gallantry and distinguished service medals.

Meerut News: मेरठ रेंज के 29 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीरता और उत्कृष्ट सेवा पदक

Fri, 14 Aug 2026 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
29 police personnel from the Meerut Range to receive gallantry and distinguished service medals.
डीजीपी उत्तर प्रदेश और गृह मंत्रालय से किए जाएंगे सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ रेंज के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें वीरता, अदम्य साहस और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक द्वारा ये सम्मान दिए जाएंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा। इनमें मेरठ जनपद से उपनिरीक्षक राजकुमार और उपनिरीक्षक हीरालाल शामिल हैं। बुलंदशहर जनपद से मुख्य आरक्षी रघुराज सिंह को भी यह पदक मिलेगा। यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीजीपी नौ पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे। इनमें हापुड़ जनपद के मुख्य आरक्षी बिजेंद्र कुमार को स्वर्ण प्रशंसा पदक मिलेगा। बागपत से निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल और उपनिरीक्षक राजकुमार शर्मा को रजत पदक मिलेगा। बुलंदशहर से निरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और मुख्य आरक्षी डालचंद शर्मा को रजत पदक मिलेगा। हापुड़ से उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य आरक्षी चालक अकीलुद्दीन खां को भी रजत पदक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed