{"_id":"607353768ebc3ec4be1be8cf","slug":"28-positives-found-in-sardhana-mawana-and-daurala-mawana-news-mrt534070384","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना, मवाना और दौराला में मिले 28 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना, मवाना और दौराला में मिले 28 पॉजिटिव
विज्ञापन

सरधना/मवाना/दौराला। सरधना में रविवार को 17 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 15 एक ही स्कूल का स्टाफ है। मवाना में रविवार को गर्भवती समेत 9 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं दौराला में भी जांच के दौरान दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सरधना सीएचसी प्रभारी भी दोे दिनों से बीमार चल रहे हैं। कोरोना जैसे लक्षण होने पर उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं। लगातार संक्रमण फैलने के बाद भी मवाना में मोहल्लों को सील नहीं किया जा रहा है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी भी नहीं कराई जा रही है। मवाना में मोहल्ला तिहाई में दो, गांव नंगला काटर में एक, ढिकौली में एक, प्रीतनगर निवासी महिला, मोहल्ला कल्याण सिंह के दो और मोहल्ला मुन्नालाल के दो लोग पॉजिटिव पाए गए। मोहल्ला तिहाई की पॉजिटिव गर्भवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शेष को होम क्वारंटीन किया गया है।
सरधना में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के ने 195 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार को आई रिपोर्ट में 17 लोग पॉजिटिव मिले। संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य समेत स्टाफ के 15 लोग संक्रमित हैं। चर्च में काम करने वाला शिव शक्तिनगर निवासी युवक की पत्नी और बच्चा भी पॉजिटिव आया है। नगर में मोहल्ला कमरानवाबन, धर्मपुरा, छावनी, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई मोहल्ले सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ाई है। हाल ही में सीएचसी का एक स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव आया था। उसके बाद से सभी कर्मचारियों में खौफ है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार भी बीमार हैं। उन्होंने बताया कि दो दिनों से बुखार, खांसी, नजला और पेचिश की शिकायत है। खुद में कोरोना के लक्षण मानते हुए वह होम क्वारंटीन हैं। सोमवार को कोविड जांच कराने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं नगर में रविवार को 169 आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की गईं। एंटीजन में सभी निगेटिव आए।
दौराला में रविवार को सीएचसी, सुपरटेक कॉलोनी, दौराला की बाग कॉलोनी में शिविर लगाकर 160 लोगों की जांच की गई। इस दौरान दौराला और चिरोड़ी गांव का एक-एक युवक पॉजिटिव मिला। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ ने चिकित्सकों को दिए निर्देश
दौराला। सीएचसी पर बैठक कर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखें, जहां अधिक मरीज मिल रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि सोमवार को पांच स्थानों पर टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। सीएचसी दौराला, दुल्हैड़ा पीएचसी, सिवाया, दौराला शुगर मिल चैरिटेबल अस्पताल और कृषि विवि में वैक्सीन लगाई जाएगी। बैठक का संचालन डा. बिजेंद्र ने किया। संवाद
पैठ में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
मवाना। तहसील रोड पर रविवार को लगी साप्ताहिक पैठ में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और न ही कोई मास्क लगाए नजर आया। जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरधना में लगने वाली पैठ को स्थगित कर दिया गया है। नगर पालिका ने साप्ताहिक पैंठ का ठेका तहसील के पास जूनियर हाईस्कूल के मैदान के लिए छोड़ा है। इसके बाद भी ठेकेदार मैदान के साथ सड़क पर भी पैठ लगवा रहा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं परीक्षितगढ़ में रविवार को साप्ताहिक बंदी का असर पूरी तरह नजर आया। गुड़ मंडी से गंधार गेट तक सभी दुकानों के शटर बंद मिले। किसी भी व्यापारी ने दुकान नहीं खोली। हालांकि वाहन चालकों और पैदल जा रहे लोग बिना मास्क के ही नजर आए। सोशल डिस्टेंसिग का भी पालन नहीं हुआ।
कोरोना उत्सव में कम हुआ टीकाकरण
मवाना। शासन के निर्देश के बाद भी कोरोना टीकाकरण उत्सव में रविवार को 102 लोगों का ही टीकाकरण हुआ। आम दिनों की तुलना में प्रथम दिन वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या घट गई। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी और एनएचएआई के कार्यालय पर 102 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। रविवार का अवकाश होने के कारण कम लोग आए। वहीं परीक्षितगढ़ में सीएचसी व पीएचसी पर 650 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं हस्तिनापुर में 595 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी प्रभारी डॉॅ. अंकुर त्यागी ने बताया कि टीकाकरण महोत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। माछरा में करीब 280 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांवों में अलाउंस कराया जा रहा है। लोगों को साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने और उचित दूरी बनाकर रखने की अपील की जा रही है।
निगरानी के लिए 25 टीमें लगाईं
मवाना। स्वास्थ्य विभाग ने घर घर सर्वे करने के लिए नगर में 25 टीमें लगाई हैं। कोरोना सेल प्रभारी डा. देव ने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों के खांसी जुकाम, बुखार से पीड़ित होने की जानकारी के लिए नगर में 25 निगरानी समिति की टीमें लगाई गई हैं। वह अपनी रिपोर्ट सीएचसी पर सौंपेगी। उन्होंने अपील की है कि यदि पड़ोस में कोई बीमार है या बाहर से आया है तो उसकी सूचना सीएचसी पर दें।