फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 young men and women selected at Nehru Yuva Kendra

नेहरू युवा केंद्र में 26 युवक-युवतियों का चयन

Thu, 11 Mar 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
26 young men and women selected at Nehru Yuva Kendra
नेहरू युवा केंद्र में 26 युवक-युवतियों का चयन
विज्ञापन

सरूरपुर। जनपद के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों से नेहरू युवा केंद्र संगठन ने एनवाईवी पद के लिए युवाओं को मौका दिया है। जिसके लिए चयनित 26 युवक-युवतियों का चयन किया गया है। यह अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र में संगठन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। युवाओं को मानदेय भी दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी बिधु मिश्रा द्वारा पांच मार्च को साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया। जिसमें सरूरपुर ब्लाक क्षेत्र से नेहा कुमारी व अश्विन इशान, रोहटा से गोविंद और राहुल, जानीखुर्द से सोनू कुमार व सीमा कुमारी, सरधना से शहजाद व रजनीश, माछरा से फिरोज खान व सूरज कुमार का चयन किया गया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर से निंरजन चौहान व सौरव कुमार, परीक्षितगढ से मौहम्मद सलीम व संदीप, मवाना से अजीतपाल व अंशुल कुमार, खरखौदा से अरुण त्यागी व राघव त्यागी, रजपुरा से प्राची ढिल्लन व दीप शिखा चौधरी, दौराला से अजय कुमार व रोहित कुमार, मेरठ ब्लॉक क्षेत्र से दीपांजली, रशीला, दीपा व मौहम्मद शोएब चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी बिधु मिश्रा व वरिष्ठ लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने बताया कि चयनित युवा ब्लॉक क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के अलावा खेलकूद, कौशल विकास, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed