फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 thousand duped by pretending to transfer money through UPI

Meerut News: यूपीआई से रुपये डालने का झांसा देकर 26 हजार ठगे

Tue, 31 Mar 2026 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
26 thousand duped by pretending to transfer money through UPI
दौराला। सकौती मिल बाजार में मंगलवार दोपहर बाइक सवार ठगों ने एक दुकानदार से 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

गौरव की हेमंत इलेक्ट्रिक स्टोर के नाम से सकौती मिल बाजार में दुकान है। गौरव के अनुसार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और 50 व 100 के नोटों की गड्डियां ले लीं। उन्होंने 26 हजार रुपये लेने के बाद यूपीआई से भुगतान करने की बात कही। मोबाइल में उलझाने का नाटक कर बाहर खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक से भाग निकले। ठगी का एहसास होने पर दुकानदार ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed