फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 people nomination for bjp ditrict head

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 26 ने किया नामांकन

Tue, 26 Nov 2019 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
26 people nomination for bjp ditrict head
मेरठ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए सोमवार को उम्मीद के विपरीत 26 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया। हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। चुनाव अधिकारी शिवशंकर शर्मा और सह चुनाव अधिकारी डा. बीरबल ने सभी दावेदारों के नामांकन पत्र प्राप्त किये।
इन्होंने की दावेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, अनुज राठी, नरेश गुर्जर, ईश्वरचंद, अजय भारद्वाज, अरविंद सैनी, योगेश त्यागी, नरेंद्र राणा, समीर चौहान, हरवीर पाल, भंवर सिंह, कुलदीप त्यागी, संदीप प्रधान, फिरेराम धंतला, जितेंद्र वर्मा, अजित चौधरी, देवेंद्र त्यागी, संजीव बंसल, भारत भूषण, नरेश कुमार, प्रताप सिंह, संजय प्रजापति, डा. राकेश गिरि, कपिल शर्मा, मुकेश त्यागी और अशोक सैनी ने पर्चे दाखिल किये। जबकि प्रदेश परिषद के लिए 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किये।
विज्ञापन

सभी पर्चे सही पाए गए
चुनाव अधिकारी शिवशंकर शर्मा ने बताया कि जांच में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के लिए जो भी पर्चे दाखिल हुए, सभी सही पाए गए। इन सभी पर्चों को रिपोर्ट लगाकर लखनऊ प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। जहां से जिलाध्यक्ष पर अंतिम मुहर लगेगी। चुनाव प्रक्रिया में जिला महामंत्री हरीश चौधरी और मंत्री इंदरपाल बजरंगी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दो नामों पर पार्टी में चर्चा
जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा में वर्तमान अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना के साथ ही जितेंद्र वर्मा, अनुज राठी और हरवीर पाल के नाम को लेकर कई दिनों से चर्चा है। वहीं सोमवार को सर्वाधिक चर्चा में अनुज राठी और हरवीर पाल के नाम रहे। भाजपा व संघ परिवार से जुड़े नेताओं के अनुसार, जिलाध्यक्ष पद पर इस बार किसी जाट या अति पिछड़े को लाने की तैयारी है। इसमें अनुज राठी के साथ हरवीर पाल का नाम भी है। हालांकि वर्तमान अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना के भी रिपीट होने की बात एक गुट कर रहा है।

27-28 में होगी अध्यक्षों की घोषणा
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में जिला और महानगर के चुनाव हो चुके हैं। सभी की सूची लखनऊ प्रदेश मुख्यालय जा चुकी है। अब सिर्फ नामों की घोषणा होनी है। इस पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि पहली सूची 27 नवंबर और दूसरी सूची 28 नवंबर में जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed