फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 ki umra me 40 crore

26 की उम्र में 40 करोड़ की कंपनी के मालिक

Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
26 ki umra me 40 crore
आईएम हॉल में ऑटोमेशन पर बोलते युवराज - फोटो : अमर उजाला
 यंग इंटरप्रेन्योरशिप में उभरता हुआ सितारा हैं युवराज तोमर। ये फोर्ब्स एशिया के बेस्ट 30 एंटरप्रेन्योर में भी जगह बना चुके हैं। अब कर्नाटक सरकार ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव में टॉप फाइव कंपनी में युवराज की कंपनी थिंकबोट को चुना है। हाल ही इन्हें बेस्ट एंटरप्रेन्योरशिप के लिए नॉमिनेट किया गया है। 26 साल की उम्र में युवराज ने 40 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर ली है।
विज्ञापन

युवराज ने दो साल पहले बंगलूरू में कंपनी थिंकबोट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। यह होम ऑटोमेशन का काम करती है। इसके तहत युवराज ने घर में लगे बिजली उपकरणों को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करने के लिये थ्रीडी एप डेवलप किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में पत्रकारों से मुखातिब युवराज ने अपने एप और कामयाबी के संबंध में जानकारी दी। सेंट मैरीज स्कूल के हेड ब्वॉय रहे युवराज ने स्कूल टाइम में ही बिजली बचाने के उपकरण पर काम शुरू कर दिया था। स्कूलिंग के बाद उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से आईटी ब्रांच में बीटेक किया। युवराज का सिसको कंपनी में प्लेसमेंट हो गया। डेढ़ साल नौकरी की पर वहां मन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, एक मॉड्यूल बनाया। दोस्तों के साथ मिलकर आइडिया पर काम किया। छह माह की मेहनत के बाद इंजीनियर और आर्किटेक्ट को दिखाया। उनको पसंद आने पर अपनी कंपनी बनाई। थ्रीडी एप बनाने में दो साल लगे। युवराज की कंपनी का टर्नओवर 40 करोड़ रुपये सालाना है। युवराज ने बताया कि चीन की एक कंपनी ने उनकी कंपनी को टेकओवर करने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

25 फीसदी बचा सकते हैं बिजली
युवराज ने होम अप्लायंस में दो तरह न्यूटन और एटम तैयार किए हैं। ये घर से कनेक्ट होकर बिजली के सभी उपकरणों जैसे टीवी, पंखे, कूलर, एसी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि को कंट्रोल कर सकते हैं।
इन सबका कंट्रोल स्मार्ट फोन, आईपैड और लैपटॉप पर आ जाएगा। एक जगह बैठे-बैठे सब काम कर सकते हैं। सेंसर से लैस इस तकनीक में लाइट कब जलानी और बुझानी है, यह भी तय किया जा सकता है। घर से दूर कहीं से भी उपकरण ऑन और ऑफ किए जा सकते हैं।
इन सॉल्यूशन की मदद से 25 फीसदी तक बिजली बचाई जा सकती है। न्यूटन में तीन कैटेगरी हैं। पहली में दो कमरे के मकान में एप्लायंस लगाने का खर्च 30 हजार रुपये आएगा। कैमरे की सुविधा के साथ यह खर्च 50 हजार बैठेगा। तीन कमरे के मकान में करीब 80 हजार का खर्च है। इसके अलावा एटम में 10 हजार का सॉल्यूशन है।

वाहन चोरी रोकने की डिवाइस जल्द
युवराज का कहना है वह मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं। अगर लोग बिजली का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से करें तो यह सोच भी साकार हो सकती है। वह इस काम में मदद करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने उपकरण की लांचिंग होम टाउन मेरठ से की है।

उनकी कंपनी वाहन चोरी होने से रोकने की डिवाइस डेवलप करने पर काम कर रही है। जल्द ही यह डिवाइस भी बाजार में होगी। इसके अलावा सोलर लाइट बनाने और सेंसर से जुड़ा काम किया जा रहा है। युवराज के पिता फोरेंसिक एक्सपर्ट हैं। मां कनिका तोमर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed