{"_id":"60a036908ebc3e8d932517c7","slug":"26-deaths-due-to-corona-in-meerut-797-new-patients-found-meerut-news-mrt5385043127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना से 26 की मौत, 797 नए मरीज मिले, गांव में लगातार बढ़ रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना से 26 की मौत, 797 नए मरीज मिले, गांव में लगातार बढ़ रहा संक्रमण
Sun, 16 May 2021 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
covid-19 death in meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में शनिवार को कोरोना से 26 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 797 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी सर्विलांस में लगा हुआ है, लेकिन अभी भी पॉजिटिव केस कम नहीं हो पा रहे हैं। वहीं गांव में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अभी भी जांच कराने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को 5699 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 797 लोग पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ दिनों से जांच करनी कम कर दी हैं। इससे लोगों में रोष है। मरने वालों में 22 मेरठ के और 4 दूसरे जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वहीं एटा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार की भी कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पहले वह संक्रमित हुए थे। वह मेरठ के रहने वाले थे। वह कुछ समय पहले ही हापुड़ से स्थानांतरित होकर एटा गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शनिवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। यहां सूचना मिलने पर न्यायपालिका और अधिवक्ताओं में शोक छा गया।
विज्ञापन
अस्सा में सात दिन में 11 लोगों की मौत
क्षेत्र के गांव अस्सा में एक सप्ताह के भीतर बाप बेटे की मौत समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। मवाना के 11 गांवों में नगर सहित 11 गांवों में 24 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।