फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 thousand rupees criminal injured in police encounter

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश घायल

Sun, 17 May 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees criminal injured in police encounter
- संरक्षित पशुओं का वध करने का है आरोपी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश यामीन उर्फ टुच्चा को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। संरक्षित पशुओं का वध करने के मामले में वह वांछित चल रहा था।
भावनपुर थाना के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी मूले सिंह के ईख के खेत में 14 अप्रैल की रात को संरक्षित पशु का वध कर फरार हो गए थे। अगले रोज मंगलवार की सुबह जब मूले खेतों पर पानी करने के लिए गया तो उसने ईख के खेत और आसपास के खेतों में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े पाए। जिसकी सूचना पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि रविवार को थाना भावनपुर पुलिस और स्वाट टीम को मेदपुर बाईपास पर इस मामले में वांछित आरोपी के होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस और टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। सीओ ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान 25 हजारी बदमाश यामीन उर्फ टुच्चा निवासी गांव कायस्थ बड़ढ़ा थाना किठौर के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरोपी के विरुद्ध 11 मुकदमें दर्ज
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल यामीन उर्फ टुच्चा पर थाना किठौर, थाना गंगानगर और भावनपुर में 11 मुकदमें संगीन धाराओं में दर्ज है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed