{"_id":"60c254ce8ebc3e11ea325a61","slug":"25-thousand-reward-announced-on-infamous-amarpal-meerut-news-mrt5421482179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अमरपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अमरपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात अमरपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित
हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण, धमकी सहित विभिन्न अपराधों के करीब 36 मुकदमे दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। फरार चले रहे कुख्यात बदमाश अमरपाल लुहारा पर एसपी अभिषेक सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण, धमकी समेत विभिन्न अपराधों के करीब 36 मुकदमे दर्ज है।
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लुहारा गांव निवासी कुख्यात बदमाश अमरपाल छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर तथा मेहरबान गिरोह (डी-38) का सक्त्रिस्य सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण, धमकी समेत विभिन्न अपराधों के करीब 36 मुकदमे दर्ज है। गत पांच फरवरी को उसके मकान की कुर्क किया गया था। बृहस्पतिवार को एसपी अभिषेक सिंह ने कुख्यात बदमाश अमरपाल लुहारा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
भाभी को पुलिस से ले गया था छुड़ा कर
थाना प्रभारी ने गत आठ अप्रैल को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि हिस्ट्रीशीटर अमरपाल की पत्नी किरण और भाभी पवित्रा वोटरों पर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रही थी। पवित्रा को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए बागपत एसडीएम कोर्ट लेकर आ रहे थे। ग्राम सरूरपुर के पास पवित्रा चलती पुलिस गाड़ी से कूद गई थी। अपराधी अमरपाल अपने तीन-चार साथियों व अन्य भीड़ के साथ मिलकर जबरदस्ती अपनी भाभी पवित्रा को लेकर फरार हो गया था। बाद में पवित्रा को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में अमरपाल को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।