फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया घायल, साथी भी गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crooks injured in encounter, fellow also arrested
meerut police, encounter - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस की बुधवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस व दो तमंचे बरामद हुए हैं।



 

25 thousand prize crooks injured in encounter, fellow also arrested
एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुतबिक एसओजी टीम और थाने के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर द्वारा जवाहर नगर से शोभापुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध असलहों के साथ बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने उनकी घेराबंदी की।
 

25 thousand prize crooks injured in encounter, fellow also arrested
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

रात करीब 11 बजे पुलिस ने एक वैगनआर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक और साथी पुलिस की पकड़ में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 thousand prize crooks injured in encounter, fellow also arrested
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश की पहचान भंवर चौधरी उर्फ हर्ष निवासी तेज विहार के रुप में हुई है, जबकि उसका साथी गौरव उर्फ चेतन अलीगढ़ जिले के मोर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक भंवर चौधरी पर 25 हजार का इनाम था।

 
विज्ञापन
25 thousand prize crooks injured in encounter, fellow also arrested
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, एक कार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed