फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 thousand fine on Cantt board for spreading pollution

कूड़ा जलाने पर कैंट बोर्ड पर लगा 25 हजार का जुर्माना

Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
25 thousand fine on Cantt board for spreading pollution
प्रदूषण फैलाने पर कैंट बोर्ड पर 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ) वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कई जगह कार्रवाई की। छावनी क्षेत्र में कूड़ा जलता मिलने पर कैंट बोर्ड पर 25 हजार जुर्माना लगाया। बाईपास पर खुले में रखकर निर्माण सामग्री बेच रहीं दो फर्मों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माने लगाया।
सहायक पर्यावरण अभियंता व अवर अभियंता एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने गढ़ रोड स्थित गेसूपुर में कैंट बोर्ड की डंपिग साइट जांची। वहां कूड़ा जलता मिला। इसकी वजह से प्रदूषण फैल रहा था। टीम ने जांच के बाद कैंट बोर्ड पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली के लिए नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेज दिया। वहीं, बाईपास पर दोआब होटल विला के पास बालाजी ट्रेडर्स और वैभव ट्रेडर्स की खुले में रेत, बदरपुर, डस्ट आदि सामग्री पड़ी थी। उस पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया था। टीम ने दोनों व्यापारियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन

पॉलीथिन जलाने पर सात कोल्हू सील
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने खरदौनी और इंचौली में कई कोल्हुओं पर छापा मारा। खरदौनी गांव में चार और इंचौली में तीन कोल्हू पर पॉलीथिन जलती मिली। टीम ने सातों कोल्हुओं को सील कर दिया। जुर्माना निर्धारण के लिए बोर्ड मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। एक सप्ताह पूर्व भी खरदौनी में छह कोल्हू सील किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed