फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 people investigated in the infected area in 24 days

संक्रमित इलाके में 24 दिन में महज 25 लोगों की जांच

Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
25 people investigated in the infected area in 24 days
फ़ोटो
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना पीड़ित मरीजों के मिलने के बाद क्षेत्रों को हॉट स्पॉट बनाकर कड़ा पहरा लगा दिया है। कोरोना मरीज के आवास के एक किलोमीटर तक एरिया में रहने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होने का स्वास्थ्य विभाग का दावा पीछे छूट गया। शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में अमरावती से आए मरीज के आसपास अभी तक टेस्ट पूरे नहीं हो पाए हैं। बुधवार को कोरोना पीड़ित के आवास से 40 मीटर दूर रहने वाले 25 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। हालांकि बीती 28 मार्च को शास्त्रीनगर में कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी। 24 दिन बाद शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में 25 लोगों की जांच सरकारी तंत्र के दावों की पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेस्ट की धीमी गति पर लोगों को एतराज है। 24 दिन बीतने के बाद भी कॉलोनी के सभी लोगों का टेस्ट नहीं हुआ है। कॉलोनीवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हॉट स्पॉट के लोगों की टेस्ट की गति बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed