फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 corona warriors of panchali from today quarantine

25 कोरोना योद्धा आज से 14 दिन के एकांतवास में, परिवार से रहेंगे दूर

Thu, 16 Apr 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
25 corona warriors of panchali from today quarantine
मेरठ। सीएचसी पांचली खुर्द में सात दिन से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की देखभाल में लगे 25 सदस्यीय चिकित्सक व स्टाफ को आज (बृहस्पतिवार) से 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इस दौरान ये किसी के साथ मेलजोल नहीं रखेंगे। इसके बाद भी डॉक्टरों और स्टाफ के हौसले बुलंद हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, सुभारती के अलावा पांचली खुर्द सीएचसी में कोरोना वार्ड बनाए गए हैं। यहां भी करोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पांचली की टीम को एक सप्ताह पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को सभी के सैंपल की जांच कर इन्हें क्वारन्टीन किया जाएगा। चिकित्सकों और स्टाफ का कहना है कि कोरोना मरीजों का इलाज करना बड़ी जिम्मेदारी थी। इलाज के साथ मरीजों की काउंसलिंग भी करनी पड़ रही थी। इस बीमारी का नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं। उन्हें समझाना पड़ता है कि अगर वह सही से इलाज कराएंगे और हौसला रखेंगे तो ठीक हो जाएंगे। अब दूसरी टीम इन मरीजों का इलाज करेगी। सात दिन बाद यह टीम भी क्वारंटीन में जाएगी। पांचली खुर्द में यह पहली टीम है। हालांकि मेडिकल कॉलेज से दो टीमें इस तरह जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed