फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 college cctv link restrict

25 कॉलेजों ने नहीं दिया सीसीटीवी लिंक

Wed, 08 Mar 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
25 college cctv link restrict
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में नकल रोकने के सीसीएसयू के निर्देशों को कुछ परीक्षा केंद्र नजर अंदाज कर रहे हैं। वह हर साल की तरह इस साल भी अपनी मनमानी चला रहे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 25 परीक्षा केंद्रों ने विवि को सीसीटीवी का डीवीआर लिंक नहीं दिया है। मतलब कंट्रोल रूम से विवि इनकी निगरानी नहीं कर सकता। वहीं उड़ाका दल में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है, उनको रिलीव करने में कॉलेज आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विवि की मुख्य परीक्षा 2017 एक मार्च को शुरू हुई है। विवि ने नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 260 परीक्षा केंद्र बने हैं। 200 से अधिक निजी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बने निजी कॉलेजों में 25 ऐसे हैं जिन्होंने डीवीआर लिंक नहीं दिया है। इनमें चल रहे पेपर की विवि ऑनलाइन निगरानी नहीं कर रहा। विवि ने इनके लिए निर्देश जारी किए हैं। 15 मार्च के बाद कंट्रोल रूम पूरी तरह काम करेगा। कंट्रोल रूम विवि कैंपस स्थित सर छोटूराम इंस्टीट्यूट को बनाया गया है। सीसीटीवी कमरों में लगाए जाते हैं। परीक्षा दे रहे छात्रों को लाइव देखा जा सकता है। अगर वह नकल करते हैं या कोई अन्य हरकत होती है, उसे विवि की टीम वॉच करती है। गड़बड़ी होने पर फौरन केंद्र अधीक्षक को सूचित किया जाता है।   
विज्ञापन


परीक्षा, प्रैक्टिकल, पढ़ाई सब साथ
विवि के कॉलेजों में इस वक्त परीक्षा, प्रैक्टिकल और वायवा तथा पढ़ाई सब साथ-साथ चल रहे हैं। मुख्य परीक्षा के पेपर हो रहे हैं तो विवि ने प्रैक्टिकल और वायवा कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग उसमें भी लगे हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन रेग्युलर कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम है। इसलिए इन कोर्सेज में क्लास हो रही हैं। कॉलेज कैंपस में तीनों काम साथ-साथ हो रहे हैं। कुछ जगहों पर क्लास नहीं होने की शिकायत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed