{"_id":"68a90cdfd3153b5ad2037816","slug":"25-25-inam-meerut-news-c-14-1-mrt1051-954520-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू और कालू गैंग के बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू और कालू गैंग के बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ/बहसूमा। गोलू और कालू गैंग के बीच गैंगवार के चलते हुई फायरिंग की घटना में डीआईजी कलानिधि के संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने शुक्रवार को दोनों गैंग के सभी बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। वहीं, कालू गैंग के नामजद अभिषेक उर्फ पोलार्ड निवासी अटोडा, मिथुन उर्फ मयंक निवासी अटोडा, दीपांशु निवासी किला पुट्ठी और अतुल भाटी निवासी निवासी झुनझुनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। देर रात को बहसूमा पुलिस ने पांचवें बदमाश विनीत निवासी जंधेडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीन दिन पहले पांच अन्य बदमाशों को जेल भेज चुकी है। इनमें गोलू का पिता सुभाष भी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
राहवती कौल वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास 19 अगस्त को शिवम उर्फ गोलू सकोती व रोहन उर्फ कालू रामनगर गैंग के बीच गैंगवार में 50 राउंड हुई फायरिंग हुई थी। दो बाइकों को भी आग लगाकर फूंक दिया गया था। बहसूमा पुलिस ने गोलू गैंग के शिवम उर्फ गोलू , रजनीश उर्फ छोटू, ऋषभ, विनीत, अमन निवासी पाली हस्तिनापुर के अलावा कालू गैंग के विकल धामा निवासी रामनगर, पोलार्ड उर्फ अभिषेक, मिथुन उर्फ मयंक निवासी अटोडा, दीपांशु निवासी किला पुट्ठी के नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। कालू रामनगर वर्तमान में जेल में बंद है। वहीं शिवम उर्फ गोलू जमानत पर बाहर है। गैंगवार में फायरिंग की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को एसएसपी विपिन ताडा को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने एसपी देहात से दो दिन में दोनो गैंग के बदमाशों की पहचान कर कुंडली खंगालने के निर्देश दिए थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगाई हैं।