{"_id":"5877d6db4f1c1b7840ba8fdd","slug":"24637-yuva-pehli-baar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पहली बार चुनेंगे अपनी सरकार, जानिए कैसे ? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पहली बार चुनेंगे अपनी सरकार, जानिए कैसे ?
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने के साथ ही वितरण शुरू कर दिया है। इस बार जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 2446350 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 24637 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान डोर-टू-डोर और बूथ स्तर पर चले अभियान के दौरान इस बार 18 से 19 वर्ष की आयु के युवक-युवतियों को शतप्रतिशत मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया गया था। इस अभियान में जनपद के 14985 युवक और 9650 युवतियों को मतदाता सूची में शामिल किया गया। जबकि दो वोटर अन्य श्रेणी में हैं। इनमें किठौर विधानसभा में सबसे ज्यादा 4384 युवा मतदाता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण में सबसे ज्यादा मतदाता
मेरठ दक्षिण विधानसभा जिसे 2009 में नये परिसीमन के बाद गठित किया गया था, उसमें सबसे ज्यादा मतदाता हैं। दक्षिण में 4,28,643 वोटर हैं तो सिवालखास सबसे छोटी विधानसभा है, इसमें 3,17,909 मतदाता हैं।
विज्ञापन
2.75 लाख मतदाता करेंगे दशा और दिशा तय
वर्ष 2012 की तुलना में इस बार 2,84,927 मतदाता मेरठ की विधानसभा सीटों पर बढ़े हैं। पिछले चुनाव में जनपद में 21,61,423 मतदाता थे। जो अब बढ़कर 24,46,350 हो गयी है। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता दक्षिण विधानसभा में बढ़े हैं। यहां पर मतदाता की संख्या में करीब 76 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है। जो कुल मतदाता का 20 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में जनपद में भी इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 13.19 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। ये 13 प्रतिशत का आंकड़ा किसी की भी किस्मत बना और बिगाड़ सकता है।
ये है विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा का नाम पुरूष महिला अन्य कुल मतदाता युवा मतदाता
सिवालखास 177875 140023 11 317909 3465
सरधना 183532 148618 47 332197 3473
हस्तिनापुर 181358 144836 12 326206 4320
किठौर 188604 149668 24 338296 4384
मेरठ कैंट 217512 183361 49 400922 3084
मेरठ शहर 165978 136177 22 302177 2087
मेरठ दक्षिण 236959 191663 21 428643 3824
कुल 1351818 1094346 186 2446350 24637