फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   243 people vaccinated in the countryside

सीएचसी पर पुलिस कर्मियों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका-109 में 72 पुलिस कर्मियों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
243 people vaccinated in the countryside
देहात क्षेत्र में 243 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

सरधना/मवाना। कोरोना से बचाव के लिए देहात क्षेत्र में शुक्रवार को कई जगह टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ पुलिस कर्मियों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। वहीं कोरोना की जांच में दौराला सीएचसी पर एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला।
सरधना सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग, तहसील प्रशासन, पालिका कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 109 पुलिसकर्मियों में 72 का टीकाकरण हुआ। 124 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं मवाना सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारियों तथा नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। कोरोना सेल के प्रभारी डा. देव ने बताया कि शुक्रवार को 125 को वैक्सीन लगनी थी। कुल 74 लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उधर सीएचसी माछरा पर नगर पंचायत किठौर और किठौर थाने के पुलिस बल सहित 97 लोगों का टीकाकरण हुआ। प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि 125 लोगों में से 97 का ही टीकाकरण हुआ। छह लोग बीपी, शुगर आदि के मरीज मिले। अन्य लोग अनुपस्थित रहे। टीकाकरण में गौरव शर्मा, ब्रजेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. प्रीति, अशोक कुमार, राजन भिवानिया, पवन कुमार का सहयोग रहा। 40 लोगों के कोरोना जांच की गई। किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने सबसे पहले टीकाकरण कराकर लोगों ने वैक्सीन के प्रति जागरूक होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच में एक युवक निकला पॉजिटिव
दौराला। सीएचसी की टीम ने शुक्रवार को दौराला व लावड़ में टेंपो स्टैंड पर कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया। सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि इस दौरान कुल 152 लोगों की जांच की गई। इसमें जमालपुर निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। जांच के दौरान डॉ. प्रदीप, संदीप विल्टोरिया, डॉ. सारंग चौहान आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed