फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 infected in 11 villages of Mawana

मवाना के 11 गांवों में मिले 24 संक्रमित

Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
24 infected in 11 villages of Mawana
मवाना के 11 गांवों में मिले 24 संक्रमित
विज्ञापन

- देहात क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में आई कमी, नहीं रूक रहा बुखार का प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/खरखौदा/सरधना/हस्तिनापुर। देहात क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में शनिवार को कमी आई है। शनिवार को मवाना में 24, खरखौदा में चार, सरधना में 9, हस्तिनापुर में पांच, दौराला में चार, माछरा में दो लोग संक्रमित मिले है।
मवाना के 11 गांवों में नगर सहित 11 गांवों में 24 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया। वहीं सीएचसी मवाना, अस्सा गांव तथा मवाना खुर्द में कैंप लगाकर 213 लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में गांव बातनौर में चार, मवाना में तीन, ढिकौली में तीन, भैंसा में एक, खेड़ी में एक, नंगली ईसा में एक, तिगरी में एक, पिलौना में एक, बीटा में एक, मुन्नालाल में एक, फिटकरी में दो, अशोक विहार में एक, सनौता में एक, निलोहा में एक तथा मोहल्ला कल्याण सिंह में दो पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएचसी पर 75, गांव अस्सा में 35 तथा मवाना खुर्द में 80 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे गए हैं। जबकि सीएचसी पर 23 लोगों की एंटीजन किट से भी कोरोना की जांच की गई। 113 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा ने बताया कि 169 लोगों की एंटीजन जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं।नगर व देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए शनिवार को भी सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को 66 लोगों की सेंपलिंग कराई गई। जिसमें एंटीजन जांच में दो और आरटीपीसीआर जांच में 7 लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि शनिवार को सीएचसी पर 96 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए जिनमें से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और कोरोना किट भी वितति की। सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर की आयु के 90 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के जिन लोगों को जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत है वह सीएचसी पर आकर संबंधित दवाइयां निशुल्क प्राप्त कर लें। सीएचसी माछरा के अधिकारी राजन सिंह भिवानिया ने बताया कि सीएचसी पर 125 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमे दो लोग पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें क्वारंटीन कर दवाइयां दे दी गई है और 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों का टीकाकरण किया गया। सोमवार से भटीपुरा, माछरा, अमरपुर, मानपुर में भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
मटौर में लगा कैंप, 230 की जांच की
दौराला। सीएचसी समेत कई स्थानों पर शनिवार को कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें 230 लोगों की जांच की गई। जांच में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि मटौर, धंजू, नगर पंचायत दौराला व सीएचसी पर कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप 230 लोगों की जांच की गई, जिसमें मटौर गांव के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिल है। संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं, सीएचसी दौराला पर 450 लोगों को कोरोना वैक्सीन से बचाव का टीका लगाया गया।
मवाना खुर्द में लगा कैंप
मवाना खुर्द में सीएम के कार्यक्रम की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर 80 लोगों के सैंपल लिए गए और 80 लोगों को ही कोरोना किट वितरित की गई।

रविवार को मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन है। जो कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे। बताया गया है कि वह प्रत्येक विधानसभा में एक गांव में जाकर भी स्थिति को देखेंगे। सीएम के गांव मवाना खुर्द में पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मवाना खुर्द में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed