फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 girl students got sick by eating of Pakodi in Kasturba Gandhi Residential School in Mawana of Meerut

UP: नाश्ते की पकौड़ी से अफसरों में मचा हड़कंप, 24 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी तो खूब हुई मामले को छिपाने की कोशिश

Wed, 20 Jul 2022 02:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Jul 2022 02:22 AM IST
सार

स्कूल में पकौड़ी खाने से 24 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी तो मामले को छिपाने की खूब कोशिश की गई। लेकिन मामला उजागर हो गया और सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
24 girl students got sick by eating of Pakodi in Kasturba Gandhi Residential School in Mawana of Meerut
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नाश्ते में पकौड़ी खाने के बाद 24 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। चार छात्राओं को ज्यादा परेशानी हुई और इनमें से दो को मेरठ रेफर कर दिया गया। आठ छात्राएं सीएचसी में भर्ती कराई गईं, जबकि 12 को चिकित्सकों ने विद्यालय में ही दवाएं दीं। एसडीएम और सीओ ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का हाल-चाल पूछा। नाश्ते के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन

 
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पकौड़ियां खाने के बाद 24 छात्राओं की हालत बिगड़ने के मामले को पहले दबाने की कोशिश होती रही, लेकिन जब एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत खराब होती चली गई तो अफसर दौड़े। महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी भी विद्यालय में पहुंच गईं। बीएसए योगेंद्र कुमार भी मौके पर गए। 
विज्ञापन


सुबह नाश्ते के बाद कई छात्राओं की तबीयत खराब हुई तो विद्यालय प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। कई छात्राओं को विद्यालय में ही रखा। दोपहर तक हालात काबू में नहीं आने पर आठ अन्य छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने विद्यालय पहुंचकर दर्जनभर छात्राओं को दवा दी। एसडीएम का कहना है कि जहां छात्राएं रह रही हैं, वहां हवा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का यह भी कारण हो सकता है। पूछताछ में कई छात्राओं ने मामूली सिरदर्द बताया। उन्हें मौके पर ही दवा दे दी गई। एसडीएम ने कहा कि खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन का हो चुका है ट्रांसफर
विद्यालय की वार्डन अमृता वेदवान ने बताया कि उनका यहां से स्थानांतरण हो गया है। वह चार्ज देने के लिए आई थीं। उनके स्थानांतरण से छात्राएं परेशान हैं। छात्राओं को उनसे काफी लगाव था। बाद में जिला समन्वयक ने बीमार छात्राओं को सांत्वना दी। कहा कि चिंता मत करो, उनकी मैडम कहीं नहीं जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: यूपी में महिला प्रधान का दर्द: पूरा मामला सुनकर डीएम भी हैरान, इस्तीफे से मचा था हड़कंप, अब हरकत में आई पुलिस

नमूनों की जांच से स्पष्ट होंगे कारण
छात्राओं के बीमार होने का कारण अत्यधिक गर्मी और खराब गुणवत्ता का खाना भी हो सकता है। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग  के लक्षण नहीं मिले हैं। खाने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - डॉ. अनिल शर्मा, कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी, मवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed