फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22,000 people of Lavad rely on nine water coolers, but no cold water

Meerut News: नौ वाटर कूलरों के भरोसे हैं लावड़ के 22 हजार लोग, ठंडा पानी नहीं

Wed, 03 Jun 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
22,000 people of Lavad rely on nine water coolers, but no cold water
लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद
- भीषण गर्मी में जनता की प्यास बुझाने को गंभीर नहीं नगर पंचायत प्रशासन
विज्ञापन

- वाटर कूलरों पर लाखों खर्च करे देखरेख करना भूल गए अधिकारी
फोटो समाचार
शरद गुप्ता
लावड़। कस्बे में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। कुछ मशीन खराब है तो कुछ तक करंट ही नहीं पहुंच रहा है। जनता प्यासी भटक रही है। भीषण गर्मी में जनता को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। जनता से टैक्स के रूप में लिए गए लाखों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। रिपेयर के नाम पर भी खजाना खर्च होता है। धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही है। अमर उजाला ने कस्बे में लगे वाटर कूलरों की पड़ताल की तो सच सामने आ गया।
नगर पंचायत लावड़ की आबादी करीब 22,024 है। कस्बे में मुख्य बाजार भी हैं। जिनमें आसपास के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं। नगर पंचायत प्रशासन जनता को ठंडे पानी की व्यवस्था का दावा करता रहा है। नगर में 9 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनमें से दौराला-मसूरी मार्ग स्थित सैनी चौराहा, प्राथमिक पाठशाला नंबर-दो के सामने लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। गर्मी में ठंडा पानी न मिलने से राहगीरों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
भीषण गर्मी में भी नगर पंचायत के अधिकारी जनता को ठंडा पानी नहीं दे पा रहे हैं। खराब पड़े वाटर कूलरों को शीघ्र ठीक कराया जाना चाहिए। -प्रवेश सैनी
- सैनी चौराहा और बाजार क्षेत्र में वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही हैं। -रोहित गुप्ता
- वाटर कूलरों की नियमित जांच होनी चाहिए। ताकि, खराब होने पर वाटर कूलर को तत्काल ठीक कर गर्मी में ठंडा पानी जा सके। -सैय्यद साहिब रजा
- अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अगर नगर पंचायत जनता को ठंडा पानी भी नहीं दे पा रही है तो अन्य सुविधाएं क्या देगी। -गौरव गुप्ता

यहां लगे हैं वाटर कूलर
- टैंपो स्टैंड चौराहे
- सैनी नगर चौराहे
- नगर पंचायत लावड़
- आंबेडकर भवन खारा कुआं

- वाल्मीकि मंदिर
- प्राथमिक पाठशाला नंबर दो
- मोहल्ला पैठ चौड़ा
- चिंदौड़ी मार्ग टंकीयान मोहल्ला

शीघ्र लगवाएंगे 12 सोलर चालित वाटर कूलर
- नगर पंचायत अध्यक्ष आफताब बेगम का कहना है कि खराब पड़े सभी वाटर कूलर दो दिन में ठीक कराए जाएंगे। शीघ्र ही कस्बे में 12 सोलर चालित वाटर कूलर भी लगाने की तैयारी है।

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

लावड़ - कस्बे में प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के बाहर रखा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed