फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 youth got employment in the fair

Meerut News: मेले में 22 युवाओं को मिला रोजगार

Wed, 24 Sep 2025 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
22 youth got employment in the fair
माछरा। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यक्रम मेरठ मंडल के सहायक निदेशक द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मेले का आयोजन किया गया। मेले में 22 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में छह कंपनियों को आना था, परंतु एक कंपनी नहीं आई। पांच कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को फार्म भरवाकर उनमें से कुछ युवाओं को चयनित किया गया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक ने बताया कि रोजगार मेले में एसवी लाइफ इंशोयरेंस में 9 आवेदन आए, इनमें तीन का चयन किया गया। डीआर रिडे में सात आवेदन आए। इनमें तीन चयनित हुए। पुरखरान हेल्थ केयर में 17 आवेदन आए, जिसमें 11 का चयन हुआ। श्रीराम पिस्टन में 12 आवेदन आए, इनमें पांच का चयन हुआ। चेकमेट सिक्योरिटी कंपनी में एक आवेदन आया, परंतु किसी का चयन नहीं हुआ। कुल 46 आवेदन आए, इनमें से 22 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को सहायक निदेशक शशीभूषण एवं बीडीओ रजपुरा मनोज भारद्वाज ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले को सफल बनाने में सुदर्शन, ऋषि सिंह, रविश त्यागी, ओमदत्त, अजित सिंह, राजेश, योगेश, अभिषेक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed