{"_id":"606385b88ebc3e59012ba7c3","slug":"22-people-injured-in-holi-hood-mawana-news-mrt53229047","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग में 22 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंग में 22 लोग घायल
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में 22 लोग घायल
फलावदा/सरधना/दौराला। दुल्हैंडी के दिन जिले के देहात क्षेत्र और कस्बों में भी जमकर हुड़दंग हुआ। फलावदा में शराब के नशे में हस्तिनापुर के विधायक के बारे में अपशब्द कहने पर हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के 12 लोगों पर मारपीट, लूट तथा जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, सरधना में मारपीट में तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। दौराला में भी सात लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कस्बे नैडू रोड पर हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के पैतृक मकान के समीप होली के दिन शराब पीकर बाबू भाजपा के हस्तिनापुर से विधायक को गाली दे रहा था। इस विधायक के परिवार के ही मनोज की सोमवार को उससे कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट हुई, जिसमें मनोज, सुशील और मुनेश जख्मी हो गए। मनोज बिल्टोरिया पुत्र गंगा प्रसाद ने एक दर्जन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और सोने की अंगूठी, चेन छीनने तथा घर में घुसकर गोली चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की महिला मुकेश पत्नी छोटेलाल ने विधायक के संबंधियों सहित आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा महिलाओं से छेड़छाड़ की तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी बाबू, कश्मीरे, राहुल, मनीष को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शिववीर भदौरिया का कहना है कि घटना में एक ही पक्ष को चोट आई है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट लिखी गई है।
वहीं, सरधना के नानू गांव में सोमवार को शीतल पुत्र धर्मसिंह व राज पुत्र सुरेश पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष से शीतल व सचिन पुत्र धर्म सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजू पुत्र सुरेश घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष से शीतल व सचिन पुत्र धर्म सिंह व दूसरे पक्ष से सुरेश पुत्र सगुवा, राजू पुत्र सुरेश त्यागी का मंगलवार को शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी मुकेश पुत्र चरण सिंह और बृजेश सैनी पुत्र चरण सिंह के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सलावा निवासी महिला मंजू पत्नी विपिन के साथ मारपीट कर दी गई। घायल मंजू को भी सीएचसी लाया गया। मोहल्ला जगमोहन नगर में बिमलेश पत्नी पालीराम के साथ मारपीट की गई। कुशावली में कविता पत्नी रवि के साथ तथा अलीपुर में माया देवी पत्नी रविंद्र के साथ मारपीट की घटना हुई। मुल्हेडा में विजयपाल पुत्र अजीत सिंह व अलीपुर में ही विनितपाल पुत्र मुनेशपाल के साथ मारपीट की घटना हुई। इन सभी मामलों में थाने पर कार्रवाई को तहरीर नहीं दी गई। उधर, छुर में भी कश्यप समाज के लोगों में आपस में कहासुनी हो गई। लोगों ने आपसी समझौता करा दिया।
चिरौड़ी में मारपीट में सात चोटिल, 11 का चालान
दौराला। थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में होली के हुड़दंग में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को दुल्हैंडी पर योगेंद्र पक्ष की ओर से राजू, राहुल, अंकित, संजीव, मनोज ने सोनू पुत्र रणवीर, उसके भाई प्रमोद, जयपाल, तेजपाल व राजीव से गाली-गलौज कर जबरन रंग लगा दिया। विरोध करने पर योगेंद्र पक्ष ने सोनू पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ओर से राजू, राहुल, अंकित, जयपाल, तेजपाल व सोनू चोटिल हो गए। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट में दो घायल, सात पर मुकदमा
किठौर। थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में सोमवार शाम हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नवीन और जितेंद्र पक्ष में किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मारपीट में जितेंद्र और राजकुमार घायल हो गए। पुलिस ने नवीन पुत्र सतपाल की तहरीर पर जितेंद्र, राजकुमार पुत्र नौबत, सूरज पुत्र राजकुमार और जितेंद्र पुत्र नौबत की तहरीर पर कपिल, नमित, आकाश पुत्र सतपाल, सतपाल पुत्र नौबत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।