फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 patients of swine flue confarm in a day

22 नए मरीजों को हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
vipul saini न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vipul saini Updated Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
22 patients of swine flue confarm in a day
Doctor writes prescription - फोटो : social media
 स्वाइन फ्लू के मंगलवार को 22 नए मरीज मिले हैं। इनमें 14 मेरठ के हैं तो एक-एक मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, शामली, अलीगढ़, गुड़गांव और गौतमबुद्धनगर का। बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ स्वाइन फ्लू युवाओं पर भी हमला कर रहा है। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में चल रहा है। इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

यह मरीज जयदेवीनगर, शास्त्रीनगर, बेगबाग, कंकरखेड़ा, यूरोपियन स्टेट, सुशांत सिटी, नंगला भट्टू, सोमदती विहार, पल्लवपुरम, ग्लोबल सिटी, ग्रेटर गंगा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मरीजों की उम्र एक साल से लेकर 62 साल तक है। नवंबर 2018 से अब तक 211 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें तीन मरीजों की मौत हुई है। इस साल में मेरठ में 141 मरीज मिल चुके हैं। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 400 मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के वायरस में हो रहा बदलाव
स्वाइन फ्लू का वायरस खुद में बदलाव (म्यूटेशन) कर रहा है, जिस कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि विशेषज्ञ इस बदलाव को 2017 के मुकाबले ज्यादा खतरनाक नहीं मान रहे हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों पर की गई स्टडी और मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में आ रहे नमूनों की जांच में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस बदलाव तो कर रहा है, इसी वजह से रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं, लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा है। 2017 में यह वायरस इस बार से ज्यादा खतरनाक था। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस खुद में बदलाव कर लेता है। वायरस में बदलाव आमतौर पर उन्हें दवा प्रतिरोधी बना देता है। कई मरीजों को दवाओं की डोज बढ़ानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि हर दो तीन साल बाद स्वाइन फ्लू के मामले अचानक बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है या फिर अस्पतालों में काम करने वाले लोगों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

यह बरतें सावधानी
संक्रमित लोगों से दूर रहना चाहिए
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और रुमाल का इस्तेमाल करें
खानपान से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं
बाहर से आने के बाद गर्म पानी से हाथ धोएं या स्नान करें
सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

स्वाइन फ्लू : प्रदेश का हाल-साल दर साल        
साल        ग्रसित रोगियों की संख्या      मृतकों की संख्या
2015            1578                       33
2016             122                        16
2017            3858                       132
2018              66                          08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed