फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 migrate laobur stop by police which are ready to go bihar by footstep

पैदल बिहार जाने को तैयार 22 मजदूरों को पुलिस ने रोका

Mon, 18 May 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
22 migrate laobur stop by police which are ready to go bihar by footstep
मवाना। मवाना-हस्तिनापुर रोड पर नहर पुल का निर्माण कार्य लॉकडाउन के चलते बंद है। जिस कारण बिहार के लगभग 22 मजूदर दो माह से बिना काम के ठहरे हुए हैं। सोमवार को इन मजदूरों ने बिहार लौटने की तैयारी कर ली। सूचना पर पुलिस व सीएचसी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समाकर रोक दिया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि मवाना-हस्तिनापुर रोड पर नहर का पुल काफी पुराना हो चुका है। जिस कारण नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन लॉकडाउन में काम बंद हो गया। इस बीच निर्माण कार्य में लगे बिहार के 22 मजदूर यहीं फंस गए। वह कई बहार तहसील में अधिकारियों से बिहार भेजने की गुहार लगा चुके हैं। सोमवार को सभी मजदूर बिहार जाने की तैयारी करने लगे। सूचना पर पुलिस व सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को जल्द उन्हें वहां भेजने की व्यवस्था की बात कही। जिसके बाद मजदूर रुक गए। वहीं मवाना से हरदोई व गोंडा जिले के लिए सात मजदूरों को बस में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed