फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साहित्यकार-फिल्मकार डॉ. महेंद्र बावरा का निधन

साहित्यकार-फिल्मकार डॉ. महेंद्र बावरा का निधन

Tue, 30 Apr 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार-फिल्मकार डॉ. महेंद्र बावरा का निधन
साहित्यकार-फिल्मकार डॉ. महेंद्र बावरा का निधन
विज्ञापन


मेरठ। साहित्यकार, मॉलीवुड के फिल्मकार, शिक्षक और पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह बावरा (68) का सोमवार को निधन हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉ. महेंद्र बावरा ने रत्नावली खंड काव्य लिखा था। इसके अलावा उन्होंने मॉलीवुड की 17 फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने पहली फिल्म पराई बेटियां 1984 में बनाई थी। यह कैसेट में थी। 2003 में उन्होंने कुंदन बनाई थी, जो सीडी में आई थी। कुछ लोग इन्हें ‘मॉलीवुड का दादा साहब फाल्के’ भी कहते थे। इनकी फिल्म किस्मत: एक अनोखा मोड़ को फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। रायबरेली में इन्हें पीएचडी उपाधि दी गई थी। 2017 तक डॉ. बावरा राम सहाय इंटर कॉलेज में ड्राइंग, हिंदी और समाजशास्त्र के शिक्षक रहे। इन्हें बेस्ट टीचिंग के लिए 2011 में राज्यपाल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवार्ड की घोषणा 2009 में की गई थी। उन्होंने काफी समय तक पत्रकारिता भी की। इनके परिवार में पत्नी निर्मला बावरा, दो बेटे अंशुल और रेशुल और पुत्रवधू हैं। इनका परिवार सरधना रोड कंकरखेड़ा में रहता है। इनके बेटे रेशुल ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनके पिता का निधन हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

महेंद्र बावरा एक शानदार अभिनेता और साहित्यकार थे। मॉलीवुड के लिए उन्होंने बहुत काम किया जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा।-ज्ञान दीक्षित वरिष्ठ फोटोग्राफर
महेंद्र बावरा मेरे अच्छे मित्र और सलाहकार दोनों थे। उनके जाने का बहुत दुख है। मॉलीवुड में उनका योगदान श्रेष्ठ है।-राजकुमार शर्मा वरिष्ठ कवि
लंबे समय तक महेंद्र बावरा के साथ मॉलीवुड में सक्रिय रहा। उन्होंने हमेशा एक बड़े भाई की तरह हमें सिखाया। उनका जाना दुखद है।- गिरीश थापर अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed