फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली निकली

स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली निकली

Mon, 18 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली निकली
परीक्षितगढ़। नगर के गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन प्रथम इकाई के स्वयंसेवक प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर पहुंचे। यहां इसके प्रांगण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कपिल कुमार के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ , नशा उन्मूलन एवं वोट हमारा प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से लेकर रैली निकाली। रैली लोधीपुरा से परीक्षितगढ़ बाजार में निकलकर महाविद्यालय में पहुंची। यहां शहीदों के श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। मौखिक सत्र में डॉ. ललित कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को मताधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


वांछित दो बदमाश गिरफ्तार
परीक्षितगढ़। पुलिस ने शनिवार रात ग्राम सौंदत्त में दबिश देकर चोरी के मुकदमों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसएसआई नरेंद्र कुमार कसाना ने बीती रात ग्राम सौंदत्त में दबिश देकर चोरी के कई मुकदमों में वांछित चल रहे गांव निवासी आमिर पुत्र उम्मेद, नौशाद पुत्र शौकीन को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चलान कर दिया। थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने आलमगीरपुर बढ़ला ऋंग ऋषि आश्रम से सौर उर्जा के बैटरी एवं नगर में गुड़ मंडी स्थित विपिन मित्तल का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। उन्होंने हापुड़, बुलंदशहर एवं अन्य जिलों में वाहन लूट तथा चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं और मुकदमों में वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा शिक्षित बने और आगे बढे़ं
परीक्षितगढ़। गांव मवी में डॉ. आंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर पुलवामा में हुए शहीद जवानों को नमन कर दो मिनट का मौन धारण किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात भीम ज्ञान चर्चा का आयोजन किया गया।

यहां मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। जिसमें बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए युवाओं से शिक्षित बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि सचिन कुमार निगम ने कहा कि भारत देश में आज महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिल रहा है। यह बाबा साहेब की देन है। महिलाएं आज उच्च पदों पर पहुंच रही हैं। जिससे महिला शिक्षित होकर देश को मजबूत करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नैमपाल गौतम ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का सपना था कि देश का युवा शिक्षित हो, लेकिन युवा अपने मार्ग से भटक रहा है। उन्होंने युवाओं को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो और जीवन में कामयाब होने के लिए प्रयास करो का नारा दिया। ऐसे भीम चर्चा कार्यक्रमों से लोगों एवं महिलाओं को ज्ञान प्राप्त होता है। यहां राकेश कुमार गोविंदपुर, रामचंद्र, सुमित, सुभाष जाटव, आनंद गौतम, पूर्व पार्षद रामभूल, जयपाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक आंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार ने की तथा संचालन समाजसेवी रवि गौतम ने किया। यहां परवेश कुमार, अंशुल, गौरव, विपिन, सुनील, जितेंद्र, टीकाराम, देवेंद्र, आकाश, गुलशन, सीटू, मामचंद, विपुल कुमार, विकास वर्मा, रविकिशन, सुमित कुमार, दीपू गौतम, दीपांशु गौतम, मोहित निगम, जयपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed