{"_id":"5c54afc6bdec2211a00c7882","slug":"21549053894-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने किया विद्युत प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने किया विद्युत प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की विभागीय समीक्षा
- जनप्रतिनिधियों ने बैठक में पहुंचकर उठाई समस्या और की अधिकारियों की शिकायत
मेरठ। शुक्रवार को शहर पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पीवीवीएनएल के नवनिर्मित विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और मुरादनगर में बनी विद्युत परीक्षणशाला (लैब) का शुभारंभ किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि नए प्रशिक्षण संस्थान बनने से न केवल प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षण दिया जा सकेगा बल्कि मुरादनगर में बनी लैब में विभिन्न फर्मों से प्राप्त सामग्री, मीटर, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर, केबल, इंसुलेटर और सीटीपीटी आदि की गुणवत्ता जांचने की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
शुभारंभ करने के बाद मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मौजूद कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को उठाया। कई अधिकारियों के खराब व्यवहार की भी शिकायत की गई। बैठक में मंत्री ने कहा कि शहर को बांस बल्लियों से मुक्त किया जाए। कई जगह पर बल्लियों पर बिजली दी जा रही है। ये पूरी तरह गलत है और इससे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी के बाद वे स्वयं दौरा करके निरीक्षण करेंगे। इससे पहले इरडा के निदेशक हितेष करंदीकर और निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल ने एमआयू पर हस्ताक्षर कर इस आशय के साथ हस्तगत किया गया कि कंपनी सामग्रियों की जांच का कार्य पूरी ईमानदारी से करेगी। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भंडार खंडों में विभिन्न फर्मों से प्राप्त सामग्री की जांच लैब में होगी और इरडा इस कार्य को 35 फीसदी छूट प्रदान कर करेगी। इस मौके पर निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक राजस्व अरविंद राजवेदी, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, विराग बंसल, एसके सिंह, स्टाफ आफिसर अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री से बनाई विधायकों ने दूरी
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की बैठक में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को छोड़कर कोई विधायक नहीं पहुंचा।
विधायकों के ऊर्जा मंत्री के आगमन पर भी उनके पास न पहुंचने को लेकर पार्टी में दिनभर चर्चा रही। हालांकि सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने बताया कि वह निजी कारणों से देर रात ही अपने गाजियाबाद स्थित आवास आए हुए हैं, इसलिए नहीं आ सके। जबकि अन्य विधायकों हस्तिनापुर से दिनेश खटीक, सिवालखास से जितेंद्र पाल सिंह, मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर और किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने भी न जाने के अपने निजी कारण बताए। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो पीवीवीएनएल अधिकारियों द्वारा विधायकों की सुनवाई न किये जाने से विधायक नाराज हैं। लगातार हो रही उपेक्षा से आहत विधायकों ने आपस में वार्ता कर पूरे कार्यक्रम का अप्रत्यक्ष रुप से बहिष्कार किया।