फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदू युवा वाहिनी (भारत) लड़ेगी लोकसभा चुनाव: शुक्ला

हिंदू समाज के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेगी हिंदू युवा वाहिनी : शुक्ला

Wed, 03 Oct 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी (भारत) लड़ेगी लोकसभा चुनाव: शुक्ला

भाजपा अगर राम मंदिर निर्माण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, धारा 370 पर अपना मत स्पष्ट नहीं करती है तो हिंदू युवा वाहिनी (भारत) हिंदू समाज के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। यह बात संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने मंगलवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार बांबे बाजार में प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसी भी सरकार को हिंदू जनमानस की भावनाओं से खेलने का अधिकार नही है। केंद्रीय सत्ता में आने से पहले भाजपा ने देश को राम मंदिर निर्माण, कॉमन सिविलियन कोड (धारा 370) लागू करने का भरोसा दिलाया था। पूरे देश की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। लेकिन करीब साढ़े चार साल बीतने के बाद भी सरकार ने इन मुद्दों की ओर नहीं देखा। जिस कारण देश का हिंदू जनमानस बेचैन है।
विज्ञापन


इस दौरान ठा. सचिन तोमर ने कहा कि संगठन समाज में फैली कुरीतियों और जातिबंधन को तोड़कर समाज को एकत्र करने को लेकर संकल्पबद्घ है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सुनीता तोमर को महिला प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष, एडवोकेट महक राजपूत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महानगर प्रभारी राजाराम गिरी, आईटी प्रभारी मनीष जागलान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, महामंत्री गौरव गोयल, उपाध्यक्ष सौरभ कपूर व शिवम वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed