{"_id":"5b9181e7867a557ead23d853","slug":"21536262631-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली-रंछाड़ मार्ग तीन दिन पहले बिजली गिरने से रहतना गांव निवासी कमल पुत्र सुनील की मौत हो गई थी। बिनौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की थी, क्योंकि युवक ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बैठक कर बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। मृतक की मेहनत-मजदूर कर परिवार का पालन कर रहा था। उन्होने डीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक में पप्पू मुखिया, राजपाल कश्यप, जयवीर कश्यप, महीपाल कश्यप, भूषण, रामपाल, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन