फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनजीत कोछड़ प्रधान, गुरबचन महासचिव बने

मनजीत कोछड़ प्रधान, गुरबचन महासचिव बने

Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मनजीत कोछड़ प्रधान, गुरबचन महासचिव बने
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सोमवार को प्रबंध कमेटी व दशमेश स्कूल की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की घोषणा सचिव गुरबचन सिंह ढिल्लो ने की। सभा में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का प्रधान मनजीत सिंह कोछड़, उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सलूजा, महासचिव गुरबचन सिंह ढिल्लो, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह कलसी, स्टोर कीपर इकबाल सिंह समेत 21 सदस्यीय कमेटी घोषित की गई। वहीं दशमेश स्कूल हिंदी मीडियम के मैनेजर तेजवंत सिंह तेजी, इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैनेजर सुरेंद्र सिंह कोहली और दोनों स्कूलों का चेयरमैन मनजीत सिंह कोछड़ को चुना गया। प्रबंध समिति में गुरबचन सिंह ढिल्लो, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सहित 11 सदस्यों को चुना गया। इस दौरान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि नई पीढ़ी को सिखी सिद्धांतों से जोड़ना हमारी कमेटी का लक्ष्य है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, अजीत सिंह, धीर सिंह, बलबीर सिंह, जसविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed