फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी वर्ग 15 और जनता है 85 प्रतिशत जिम्मेदार

व्यापारी वर्ग 15 और जनता है 85 प्रतिशत जिम्मेदार

Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग 15 और जनता है 85 प्रतिशत जिम्मेदार
व्यापारी वर्ग 15 और जनता है 85 प्रतिशत जिम्मेदार
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर डीएम और एसएसपी के अलावा व्यापारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। व्यापारियों ने कहा कि पॉलिथीन के इस्तेमाल के लिए व्यापारी वर्ग इतना जिम्मेदार नहीं है, जितनी जनता है।
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग के लिए व्यापारी वर्ग सिर्फ 15 प्रतिशत जिम्मेदार हैं। 85 प्रतिशत के लिए जनता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर व्यक्ति दूध लेने के लिए बर्तन लेकर नहीं जाते, सिर्फ पॉलिथीन की पैकिंग में ही दूध या दही चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य को जागरूक होना पड़ेगा, तभी पॉलिथीन पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कानून का पालन डंडे से नहीं होना चाहिए। जो भी पॉलिथीन बेचता मिले उसे प्रशासन जब्त कर ले, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर जेल न भेजे। व्यापारियों को कुछ समय देना चाहिए। पॉलिथीन की बिक्री पर रोक से व्यापारी वर्ग को फायदा मिलेगा। दस रुपये के सामान के साथ 25 पैसे की पॉलिथीन भी सामान के साथ देनी पड़ती है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरक्षा पर ध्यान दे रही है। पॉलिथीन सबसे ज्यादा गोवंश को नुकसान पहुंचा रही है। इस दौरान, विपुल सिंघल, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, अमन गुप्ता, देवेंद्र गोयल, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंशुल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति और खराब हो जाएगी
शासन के जो निर्देश हैं वह सही हैं। पॉलिथीन प्रदूषण के साथ गोवंश के लिए भी समस्या बन गई है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में यह स्थिति और भी भयावह होगी। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

जनता को आगे आना होगा
पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए जनता को भी आगे आना होगा। घर में खुद इस पर चर्चा करेें। खरीददारी करने के लिए जाने से पहले याद रखें कि उन्हें सामान किस थैले में लाना है। अरुण वशिष्ठ, महामंत्री संयुक्त व्यापार संघ

व्यापारी देंगे सहयोग
शासन की पहल का व्यापारी वर्ग सम्मान करता है। व्यापारी वर्ग के साथ बैठक कर प्रशासन इस पर काम करे। व्यापारियों का पुलिस उत्पीड़न न करे। जो भी सहयोग लिया जाएगा, वह व्यापारी देंगे।- गौरव शर्मा, अध्यक्ष मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

नाले-नालियां अटे पड़े
पॉलिथीन के कारण गली मोहल्लों की नालियों से लेकर शहर के नाले भी अटे पड़े हैं। पॉलिथीन का उत्पादन करने वालों के साथ इसका प्रयोग करने वाले भी जिम्मेदार हैं।- कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

प्रशासन व्यापारियों को दे जानकारी
व्यापारियों को यह जानकारी नहीं कि पॉलिथीन कितने माइक्रॉन की है। इस पर प्रशासन की टीम को जागरूक करना चाहिए। घरों में सबसे ज्यादा पॉलीथीन का प्रयोग किया जाता है। - विपुल सिंघल, अध्यक्ष मंडप एसोसिएशन


नहीं दिखा पाए 50 माइक्रोन की पॉलिथीन
बैठक में पार्षद और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव ने कहा कि अधिकांश व्यापारियों को पॉलिथीन के मानक की जानकारी नहीं है। बैठक में व्यापारियों को 50 माइक्रोन या इससे कम की पॉलिथीन कैसी होती है, इसे दिखाना चाहिए था। इसके बाद बैठक में पॉलिथीन मंगाई गई, लेकिन 50 माइक्रोन और उससे कम वाली दोनों तरह की पॉलिथीन अधिकारी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed