{"_id":"5b3be2724f1c1b02278b45a1","slug":"21530651250-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पर्चा काउंटर ने पकड़ा तूल, शासन तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पर्चा काउंटर ने पकड़ा तूल, शासन तक पहुंचा मामला
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बनाए गए नए पर्चा काउंटर मामले ने तूल पकड़ लिया है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने प्राचार्य से जवाब तलब कर तीन दिन में दो बिंदुओं पर आख्या मांगी है। इससे मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची है।
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि मेडिकल कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी ने दो जुलाई को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में बिना अनुमति नया पर्चा काउंटर बनाया गया है और उस पर नाम का पत्थर पर भी लगाया गया है। लिहाजा इस प्रकरण में दो बिंदुओं को स्पष्ट किया जाए। इस काम के लिए क्या किसी से अनुमति ली गई थी। यदि अनुमति नहीं ली गई थी तो किसके संरक्षण में कार्य कराया गया। अनुमति देने वाले अधिकारी को चिह्नित कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को नए पर्चा काउंटर का उद्घाटन किया गया था। कार्यक्रम में कोई अधिकारी नहीं पहुुंचा था।