फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ की क्रांति ने दी थी आजादी के आंदोलन को सकारात्मक दिशा

मेरठ की क्रांति ने दी थी आजादी के आंदोलन को सकारात्मक दिशा

Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मेरठ की क्रांति ने दी थी आजादी के आंदोलन को सकारात्मक दिशा
मेरठ। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद द्वारा क्रांति दिवस पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज का दिन मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। यही से आज के दिन आजादी की ललक का बिगुल बजाया गया था। इसी क्रांति ने देश की आजादी का सकारात्मक मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आजादी की इस क्रांति में पश्चिम से मंगल पांडेय व पूरब में चीतू पांडेय ने अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्होंने भी एक स्वतंत्रता सेनानी के घर में जन्म लिया। उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने भी आजादी की लड़ाई में युवा क्रांति की शुरूआत की थी। जब तक वर्ष 1857 का इतिहास जीवित रहेगा, तब तक मेरठ का क्रांति आंदोलन जीवित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में सभी मजहब के क्रांतिकारियों का उद्देश्य सिर्फ देश को आजाद कराना था। आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को अपने देश व जनपद के गौरवशाली इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों की गाथाओं से अवगत कराएं, ताकि हमारे युवा राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनकी विधवाओं तथा आश्रितों का माला पहनाकर व शॉल उढ़ाकर सम्मान किया गया। जिला स्वतंत्रता संग्राम परिषद द्वारा प्रस्तुत किए गए मांग पत्र के संबंध में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमंत कुमार, अमरनाथ गुप्ता को सम्मानित करने के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पौत्री राजश्री व सुखदेव परिवार के अनुज थापर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित महेंद्र कुमारी, अतर कली, कृष्णा मिश्रा, राजीव कुमार एडवोकेट, केपी सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन डॉ. किरण सिंह ने किया। कार्यक्रम में एडीएम सिटी मुकेश चंद्र,, मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसीएम अमिताभ यादव, डीपीओ श्रवण कुमार गुप्ता, धर्म दिवाकर शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, सरबजीत सिंह कपूर, राजीव दीवान, ऋषि कुमार शर्मा, ठा. प्रीतीश सिंह, विनीत शारदा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित
पश्चिम में मंगल पांडेय व पूरब में चीतू पांडेय ने अंग्रेजों को दिया था मुंहतोड़ जवाब
एकता व ईमानदारी से कार्य करना ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed