फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किराया लिपिक ने अपने ही नाम करा ली निगम की दुकान

किराया लिपिक ने अपने ही नाम करा ली निगम की दुकान

Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
किराया लिपिक ने अपने ही नाम करा ली निगम की दुकान
किराया लिपिक ने अपने ही नाम करा ली निगम की दुकान
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम की सरकारी संपत्तियों को बेचे जाने के मामले पर नगरायुक्त ने जांच बैठा दी है। इसमें निगम का एक लिपिक भी कटघरे में खड़ा हो गया है। आरोप है कि बाबू ने किराया लिपिक रहते हुए सूरजकुंड पर निगम की एक दुकान अपने नाम करा ली थी। उस पर दुकान को बेचने का भी आरोप है। नगरायुक्त ने संबंधित लिपिक के खिलाफ पूरी रिपोर्ट दो दिन के भीतर मांगी है।

सूरजकुंड पर पानी की टंकी के निकट नगर निगम की दुकानें हैं। तीन साल पहले नगर निगम ने इन दुकानों की निलामी की थी। जिसमें से दुकान नंबर नौ की बोली नगर निगम के लिपिक एवं किराया लिपिक लोकेश शर्मा के नाम पर बताई जा रही है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सोमवार को दुकान नंबर नौ का पूरा रिकॉर्ड देखा। रिकार्ड में दुकान निगम के लिपिक लोकेश शर्मा के नाम निकली। नगर निगम के किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को नगर निगम की दुकान लेने का अधिकार नहीं है। इसलिए अपर नगरायुक्त को दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed