फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए ने तीस करोड़ की पांच रिकवरी जारी की

एमडीए ने तीस करोड़ की पांच रिकवरी जारी की

Tue, 27 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने तीस करोड़ की पांच रिकवरी जारी की
तीस करोड़ की पांच रिकवरी जारी की
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए ने पांच बकायेदारों पर तीस करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकवरी जारी की है। एमडीए सचिव राजकुमार के मुताबिक इस तरफ एमडीए सख्ती से काम करेगा। विभिन्न शुल्क जमा न करने पर एमडीए ने यह कदम उठाया है। वेदव्यासपुरी स्थित मैसर्स डिलाइट होम प्राइवेट लिमिटेड पर बाइस करोड़ 26 लाख 74 हजार 142 रुपये की आरसी जारी की गई है। मैसर्स इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड पर कुल तीन रिकवरी जारी की गई। एक रिकवरी एक करोड़ 93 लाख 13 हजार 944, दूसरी तीन करोड़ 63 लाख 64 हजार 54 रुपये तथा तीसरी 18 लाख 14 हजार 27 रुपये की जारी हुई है। गंगानगर के देवेंद्र कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट पर दो करोड़ 90 लाख 4 हजार 909 की आरसी जारी की।

जब्त होगी बैंक गारंटी
मेरठ। मेरठ में सैनिक विहार के पास मैसर्स शोएब हाईटक प्रा. लि. नई दिल्ली ने आर्क सिटी डेवलेप की थी। उन्हाेंने आंतरिक विकास कार्य कराने के लिए 87 लाख 50 हजार रुपये की एफडी बतौर बैंक गारंटी एमडीए के पास जमा की थी। एमडीए सचिव राजकुमार के मुताबिक उन्होंने विकास कार्य पूरे नहीं कराए हैं। ऐसे में बैंक गारंटी जब्त कर एमडीए को भुगतान करने के लिए बैंक को पत्र लिखा गया है ताकि एमडीए इस रकम से विकास कार्य करा सके।
विज्ञापन


रेरा की सुनवाई में पहले स्थान पर
मेरठ। ऑनलाइन नक्शों को पास करने में एमडीए जहां सूबे में दूसरे स्थान पर है तो वहीं रेरा की सुनवाई में पहले स्थान पर आया है। यहां कुल 19 मामलों का निस्तारण सुनवाई के बाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed