फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहन भागवत से मिलेंगे वकील

मोहन भागवत से मिलेंगे वकील

Tue, 20 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत से मिलेंगे वकील
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने एलान किया कि आरएसएस के स्वयंसेवक समागम के दौरान सर संघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात की जाएगी। उनसे मिलकर मांग करेंगे कि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता विनोद काजीपुर एवं संचालन रामकुमार शर्मा ने किया। बैठक में हाईकोर्ट बेंच की हड़ताल को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 25 फरवरी को जागृति विहार एक्सटेंशन में संघ के स्वयंसेवकों का समागम हो रहा है। इस दौरान अधिवक्ता मोहन भागवत से मिलकर हाईकोर्ट की बेंच की मांग रखेंगे। वकीलाें ने चेतावनी दी कि प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश न करे। यदि ऐसा किया गया तो जवाब देने के लिये अधिवक्ता तैयार हैं। जोरदार विरोध होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मेरठ के जनप्रतिनिधियों का भी विरोध किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम शर्मा, सलाउद्दीन, सुशील शर्मा, फारूख, विमल तोमर, सुधीर पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हड़ताल पर वकील, रजिस्ट्री ऑफिस और कोषागार बंद कराया
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के 26 फरवरी तक हड़ताल पर रहने के प्रस्ताव के अनुसार वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर चारों रजिस्ट्री कार्यालय व कोषागार को बंद कराया। इस दौरान धरने का आयोजन किया गया। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा कचहरी चौराहे पर आयोजित क्रमिक अनशन पर पूर्व अध्यक्ष डीडी शर्मा, सतीश चंद गुप्ता, गजेंद्र सिंह धामा, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, अनिल जंगाला, सुधीर पंवार, अजय स्वामी, अनुराधा जैन, अशोक गुप्ता, विपिन शर्मा, सुनील राणा, फारूख जमाल, माजिद अली चौहान, देवकरण शर्मा, सरताज गाजी आदि अधिवक्ता बैठे। धरने का संचालन प्रबोध कुमार शर्मा व अजय स्वामी ने संयुक्त रूप से किया। धरने को सरताज चौधरी, राजपाल बिल्टोरिया, अशोक दलाल, ओज मौहम्मद, रविंद्र कुमार सेठी, सुरेश यादव अनवर अली, रमेश चंद गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
महामंत्री प्रबोध शर्मा ने बताया कि बेंच के आंदोलन के दौरान यह सुझाव भी आया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 25 फरवरी को राष्ट्रोदय कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों के आने की सूचना है। जिनके समक्ष बेंच की मांग को लेकर अवगत कराया जाए।

टैक्स बार ने दिया समर्थन
मेरठ। वाणिज्य कर भवन में सोमवार को आयोजित टैक्स बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की सभा में 26 फरवरी तक हड़ताल पर रहने का प्रस्ताव पारित कर हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति को समर्थन देने का फैसला लिया गया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष खुशीराम शर्मा व संचालन विशाल कपूर ने किया।
खास बातें:
वकीलों ने कहा हाईकोर्ट बेंच के लिए आरएसएस के समागम के दौरान सरसंघ चालक मोहन भागवत से मिलेेंगे
प्रशासन ने मिलने से रोका तो होगा विरोध, जन प्रतिनिधियों का भी विरोध करने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed