{"_id":"5a85f48d4f1c1b28428b599b","slug":"21518728333-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की समीक्षा बैठक में मेरठ मण्डल जिला पदाधिकारी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की समीक्षा बैठक में मेरठ मण्डल जिला पदाधिकारी घोषित
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बसपा की बैठक में संगठन को धार देने के लिए जहां युवा चेहरों को नई जिम्मेदारियां दी गई, वहीं पुराने कुछ लोगों पर भी दांव लगाया गया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बसपा आलाकमान ने यह मुहिम मंडलवार शुरू की है। बृहस्पतिवार को हुई बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में कई कोआर्डिनेटर घोषित किए गए।
बहुजन समाज पार्टी की मेरठ व सहारनपुर मंडन की समीक्षा बैठक पार्टी के जिला कार्यालय फूलबाग कालोनी में हुई। जिसमें जिलेवार समीक्षा जोन इंचार्ज मेरठ व सहारनपुर मंडल नरेश गौतम एवं सत्यपाल पेपला ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं बसपा के पश्चिमी उप्र प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने पदाधिकारियों की घोषणा की। मेरठ मंडल में दिनेश काजीपुर, राजकुमार, विजय भारती, भारतवीर गुर्जर, राजपाल जाटव एवं देशराज सागर को जोन इंचार्ज बनाया गया। चमन लाल व महावीर प्रधान को मंडल जोन इंचार्ज बनाकर हापुड़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जबकि मेरठ व सहारनपुर मंडल के लिये शाहजहां सैफी, हाजी सबील एवं अमल सिंह जाटव को प्रभारी बनाया गया है। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल पर दयाराम प्रजापति व सुनील जाटव को प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिले के विधानसभा प्रभारी नियुक्त
बैठक में मेरठ जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों की घोषणा की गयी। जिसमें सिवालखास से जगदीश प्रमुख एवं वकील चौहान, सरधना से सैय्यद एहसान रिजवी, जितेंद्र गौतम व राहुल प्रजापति, हस्तिनापुर-विष्णुदत्त, किठौर- सुनील प्रधान, केदारनाथ गुर्जर, मेरठ कैंट-पुष्पेंद्र जाटव, सुभाष सैनी, मेरठ शहर- मंसूर उल इस्लाम, मेरठ दक्षिण- दीपक राणा, इनाम इंसारी एवं ओमपाल जाटव एवं किठौर विधानसभा के अध्यक्ष पद पर तेज सिंह पांची की नियुक्ति की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित कुमार जाटव व संचालन जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी ने किया। समीक्षा बैठक में महापौर सुनीता वर्मा, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, हाफिज इमरान याकूब, महिपाल माजरा, पूर्व विधायक वेदराम भाटी, पूर्व मंत्री रामकमार असनावडे़, सतवीर गुर्जर, रविंद्र भोलू एवं कांति प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- बसपा की समीक्षा बैठक में मेरठ मंडल पदाधिकारी घोषित