{"_id":"5a68fb0d4f1c1b8a268b64d8","slug":"21516829453-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसा, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसा, चाचा-भतीजे की मौत
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसा, चाचा-भतीजे की मौत
कंकरखेड़ा। हाईवे पर बुधवार रात सरधना चौराहे के पास मोपेड सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार फरमूद अली (45) पुत्र महफूज अली व रमजानी (50) पुत्र हफीज मूल रुप से गांव काशी परतापुर के रहने वाले थे। दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। दोनों भूड़गढ़ी डासना में चांदी का वर्क बनाने का काम करते थे। बुधवार को काम के सिलसिले में हाईवे स्थित खड़ौली गांव आए हुए थे। वहां से रात करीब 10 बजे मोपेड से मोदीपुरम जा रहे थे। इस बीच जब वे सरधना चौराहे पर पहुंचे तो अज्ञात भारी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
परिजनों में मचा कोहराम
उधर, हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि फरमूद के आठ बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। वहीं, रमजानी के केवल एक लड़का है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।