{"_id":"5a527df64f1c1b4b198b572c","slug":"21515355638-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में धीमी हुई ट्रेनें, सुपर 15 तक रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में धीमी हुई ट्रेनें, सुपर 15 तक रद
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में धीमी हुई ट्रेेनें, सुपर 15 तक रद
मेरठ। खराब मौसम और कोहरे के चलते रेल यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। 12 जनवरी तक रद की गई सुपर एक्सप्रेस को अब 15 जनवरी तक के लिए रद कर दिया है। ट्रेनों के रद होने और देरी से आने पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रविवार को इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे की देरी से शाम करीब तीन बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ, उत्कल एक्सप्रेस चार, शालीमार एक्सप्रेस चार, अहमदाबाद मेल तीन, कालका पैसेंजर तीन और हरिद्वार पैसेंजर तीन घंटे देरी से पहुंची। देरी के चलते 12 जनवरी तक के लिए रद की गई सुपर एक्सप्रेस को 15 जनवरी तक के लिए रद कर दिया गया है। इस ट्रेन के रद होने से पंजाब जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं देरी से आने के चलते संगम एक्सप्रेस व नौचंदी एक्सप्रेस को एक-एक घंटा देरी से इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया।