फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दर्शकों को लुभाई टाइगर जिंदा है

दर्शकों को लुभाई टाइगर जिंदा है

Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
दर्शकों को लुभाई टाइगर जिंदा है
मेरठ। रॉ एजेंट टाइगर की कहानी, मजबूत संवादों ने दर्शकों के दिमाग पर जो छाप अंकित की थी, वही छाप शुक्रवार को फिर लोगों को याद आ गई। फिल्मी फ्राइडे में शुक्रवार को सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है, रिलीज हुई। शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। कटरीना-सलमान क ो एक साथ पर्दे पर देखने का जुनून दर्शकों में बखूबी नजर आया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली। क्रिसमस के अवसर पर सलमान खान ने अपने चहेतों को जो फिल्मी तोहफा दिया उसका लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। सभी सिनेमाघरों में फिल्म हाउसफुल रही। क्रिसमस के लिए अभी से मूवी की ऑनलाइन, ऑफलाइन एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमाज के मैनेजर संजीव ने बताया मूवी बहुत अच्छी है। एक सामाजिक संदेश पर आधारित कहानी है। जिसमें टाइगर महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाकर महिलाओं की तस्करी को रोकता है। लड़कियों को रेसक्यू कराता है। टाइगर का स्टाइल, फिल्म की कहानी और सामाजिक संदेश दर्शकों का दिल छू गई।
विज्ञापन


रोचक है कहानी
मैंने फिल्म एक था टाइगर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा था, आज टाइगर जिंदा है मूवी का भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा है। फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से अधिक रोचक है। - रफीक
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश देती है फिल्म
फिल्म में टाइगर की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी। फिल्म एक सामाजिक संदेश देती है, वाकई देश में आज बड़ी समस्या बाल तस्करी और महिलाओं के विरुद्ध अपराध की है। - रोहित

कहानी मजेदार है
मुझे फिल्म के गीतों के अलावा डॉयलाग भी अच्छे लगे। सलमान खान की एक्टिंग हमेशा की तरह अच्छी है। फिल्म की कहानी एक था टाइगर से भी अच्छी है। - नीरु

गीत अच्छे हैं
सलमान खान के सभी एक्शन सीन बहुत पसंद आए। मूवी बहुत हार्ट टचिंग है। सारे गीत भी अच्छे लगे। प्रेम कहानी के अलावा इस तरह की फिल्में भी बनना चाहिए। - रूबी

सलमान का अभिनय अच्छा
मूवी में सलमान खान की एक्टिंग सबसे ज्यादा अच्छी लगी। इस तरह के अफसरों की देश को बहुत जरूरत है, जो आतंकवाद और तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ काम करें। - विशाल


एक्शन सीन बढ़िया
मूवी के एक्शन सीन बहुत अच्छे लगे। ऑनलाइन टिकट बुक करा लिया था कि फर्स्ट डे में फर्स्ट शो ही देखना है। फिल्म बहुत अच्छी है। सलमान खान ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया है। - अमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed