{"_id":"5a19d3644f1c1b96698b540c","slug":"21511641956-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआर
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की डीपीआर को राइट्स ने मांगे एक करोड़
मेरठ। मेट्रो ट्रेन की संशोधित डीपीआर बनाने के लिए राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनोमिक सर्विस) ने 1.3 करोड़ रुपये की मांग की है। उधर एमडीए अधिकारियों ने जवाब भेजा है कि हाल ही में 86 लाख रुपये का तो भुगतान किया जा चुका है।
मेरठ मेट्रो की डीपीआर फिर से बन रही है। प्रदेश सरकार ने इसे फिर से बनाने को कहा है। पिछली डीपीआर पर भी दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस बाबत अब राइट्स अधिकारियों ने एमडीए वीसी को पत्र लिखा है कि इस डीपीआर के लिए एक करोड़ 3 लाख रुपये का भुगतान किया जाए। इसमें 27 लाख रुपये तो मोबिलिटी प्लान बनाने पर ही खर्च होंगे। इसके अलावा 16 लाख रुपये पिछले बकाया है।
उधर एमडीए के वीसी साहब सिंह ने इस बाबत टाउन प्लानर केके गौतम से रिपोर्ट मांगी है। इसके मुताबिक 86 लाख रुपये का भुगतान हाल ही में किया गया है। पूरा हिसाब बनाकर राइट्स अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है कि जल्द ही डीपीआर तैयार करें। इसे शासन को भेजा जाएगा। इस बाबत मुख्य सचिव राजीव कुमार बैठक में कह चुके हैं कि डीपीआर जल्दी बनाई जाए ताकि रैपिड और मेट्रो पर एक साथ मंथन हो और फिर काम शुरू किया जा सके। दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन की भी डीपीआर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
मेट्रो के 29 स्टेशन
प्रथम कॉरीडोर में 16 स्टेशन होंगे जिसमें परतापुर, डीएन पॉलीटेक्निक रिठानी, शताब्दी नगर, संजय वन, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड क्रॉसिंग, रेलवे रोड चौराहा, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, सोफीपुर, डोरली, गुरूकुल, पल्लवपुरम व मोदीपुरम हैं
द्वितीय कॉरिडोर
द्वितीय कॉरीडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिसमें श्रद्धापुरी फेस-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगलपांडे नगर, तेजगढ़ी, मेडिकल कालेज व जागृति विहार एक्सटेंशन है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की औसत दूरी प्रथम कॉरीडोर में 1.2 किमी व द्वितीय कॉरीडोर में 1.1 किमी होगी।
आईटी पार्क पर न रुके काम
एमडीए वीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईटी पार्क पर भी काम जारी रखा जाए। वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए एमडीए दस हजार वर्ग मीटर जमीन निशुल्क एसटीपीआई को दे चुका है। अतिरिक्त प्रतिकर की मांग को लेकर किसान आए दिन यहां काम बंद करा देते हैं। गत दिवस भी किसानों ने काम बंद करा दिया था। वीसी ने कहा है कि किसानों से बात की जाए।