{"_id":"59c96f944f1c1ba9538b466c","slug":"21506373524-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमसी में स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमसी में स्वास्थ्य शिविर
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमसी में 26 मरीजों का हुआ निशुल्क परीक्षण
मेरठ। बागपत रोड स्थित केएमसी चिकित्सा संस्थान में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 26 मरीजों का परीक्षण और परामर्श दिया गया। 11 मरीज नाक-कान और गले की बीमारी से ग्रसित थे, जबकि 15 दंत रोग से पीड़ित थे। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता थी उन्होंने विशेष छूट के साथ ऑपरेशन के लिए पंजीकृत कराया। डॉ. राजीव जैन ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को कान बहना, कान के पर्दे व नस की दिक्कत, चक्कर आना, कम सुनना, सांय-सांय की आवाज आना, नाक बंद होना, नाक से खून आना, बार-बार छींके आना, नाक की हड्डी व मांस बढ़ना, टांसिल व गले की गांठ आदि की शिकायतें थीं। दंत शिविर में डॉ. दीपा द्वारा निशुल्क परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि दंत रोग होने पर व्यक्ति सही से खाना नहीं चबा पाता है। जो बदहजमी और कुपोषण का कारण बनता है। कैंप के आयोजन में डॉ. रेनू बंसल और अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।