फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इस्माइल कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस

इस्माइल कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस

Fri, 15 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
इस्माइल कॉलेज में मनाया  हिंदी दिवस
मेरठ/मोदीपुरम।
विज्ञापन

इस्माईल महिला डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने किया। संगोष्ठी का विषय हिंदी भाषा ही हमारी मातृभाषा धरोहर है रखा गया। छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर विचार रखे। विभागाध्यक्ष डॉ. अलका कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को हिंदी का महत्व बताया।
रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के प्रांगण में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का विषय वर्तमान तकनीकी युग में हिंदी की उपयोगिता रहा। हिंदी आज भी तकनीकी युग में अपना महत्व बनाए हुए है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता चौहान द्वितीय स्थान वंदना गग, सतबीर रहे। हिंदी का सबल आदि नारे दिए। इस प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रही। कॉलेज की डीन डा. रितु केला ने विद्यार्थियों के लेखन कौशल की प्रशंसा की। डीन डा. एसके गर्ग, चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, सुशील कुमार, यज्ञेशी शर्मा, नीति चौहान, रीना सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएमजी इंटर कॉलेज डोरली में भी गोष्ठी एवं सुलेख प्रतियोगिता तथा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समीर, सोनू, गौरव आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रश्नोत्तरी में मयंक चंदेल, अर्क वर्मा, आंचल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. आरके सिंह, हिंदी प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार, अमित चतुर्वेदी रहे।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन
मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। संस्थान के निदेशक और राजभाषा क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह पंवार ने किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि शोध के परिणामों एवं तकनीकों को हिंदी के माध्यम से प्रकाशित करने की सलाह दी। इस दौरान डा. प्रेम सिंह, डॉ. चंद्रभानु, डॉ. दुष्यंत मिश्रा, डॉ. एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।


काव्य रस में दिखाया साहित्यिक कौशल
मेरठ। आरजी पीजी महिला कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। हिंदी विभाग की ओर से अंतर महा विद्यालयीन काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या स्नेह गुप्ता ने किया। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर काव्य कौशल का प्रदर्शन किया। डॉ. शुभम त्यागी और डॉ. दीक्षा यजुर्वेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन डॉ. निशा गोयल एवं डॉ. रेशू चौहान ने किया। जेहरा नकवी विजेता बनी। साबिया मंसूर दूसरी, रोजी त्यागी तीसरी विजेता बनी। सुरभि त्यागी व मदीहा असलम ने सांत्वना पुरस्कार जीता। डॉ. सुनीता, डॉ. वीणा श्ंाकर शर्मा, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. सुरभि चौहान, डॉ. ज्योति ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed