फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2017 me karege

2017 में करेंगे उत्तर प्रदेश में वापसी : राजबब्बर

Sat, 22 Oct 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 22 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
2017 me karege
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के अनुकूल माहौल बना दिया है। हम 2017 में वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजबब्बर शुक्रवार को वरिष्ठ नेता रमेश धींगड़ा की माता की शोकसभा में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। कार्यकर्ताओं और नेताओं की धक्कामुक्की के बीच और भीड़ से घिरे राजबब्बर से रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने फिल्मी अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि जो चला गया उसे भूल जाओ, जो है उसे लेकर आगे बढ़ो। कहा कि राहुल गांधी की किसान यात्रा से प्रदेश में सोया हुआ संगठन खड़ा हो गया है। किसानों में यात्रा का सकारात्मक संदेश गया है। 27 साल बाद पार्टी प्रदेश में वापसी करेगी और सरकार बनाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, डॉ. मैराजुद्दीन अहमद, चौधरी यशपाल सिंह, डॉ. यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, अखिल कौशिक, पंडित नवनीत नागर, अभिमन्यु त्यागी, अवनीश काजला, मनोज त्यागी, सतीश शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, हरिकिशन वर्मा, रोहित गुर्जर, रिकिन अहलूवालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed