{"_id":"5cdb3146bdec22074e012c63","slug":"201557868870-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
मवाना (मेरठ)। गांव जंधेडी में छोटे भाई ने बडे़ भाई को मार डाला। पुलिस हत्यारोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार गांव जंधेडी निवासी विकास ने बताया कि रिश्ते के चाचा बीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र लेखराम के परिवार के लोग मंगलवार को ईख की बुवाई के लिए गए हुए थे। शाम के समय बीर सिंह का छोटा भाई नशे की हालत में घर पर पहुंचा और मां को पीटने लगा। जिसको बचाने के लिए जब बीर सिंह आया तो छोटे भाई ने बीर सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार किया। जिससे बीर सिंह का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया।
जब बीर सिंह की पत्नी बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की। बीर सिंह की बेटी ने परिवार के लोगों को फोन पर सूचना दी। जिस पर जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया तथा फरार हो गया। इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बीर सिंह को लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास का कहना है कि पहले भी कई बार आरोपी भाई बीर सिंह पर हमला कर चुका है। आरोपी ने दूसरे भाई तेजबीर पर भी हमला किया, जो बाल-बाल बचा। उसके हाथ में चोट आई है। दरोगा झम्मन सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश देने पहुंचे। पांच भाइयों तीन गांव में तथा दो बाहर रहते थे। बीर सिंह के दो बेटी तथा एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है।