फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेट्रोल पंप पर महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट

पेट्रोल पंप पर महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट

Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट
पेट्रोल पंप पर महिला से छेड़छाड़, लूटपाट
विज्ञापन

सीसीएसयू के पास पेट्रोल पंप पर वारदात, दो सगे भाई गिरफ्तार
मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के पास पेट्रोल पंप पर अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट की वारदात हो गई। महिला के शोर मचाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला गढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसका पति बैंक में कर्मचारी है। शाम को ड्यूटी के बाद महिला अस्पताल से स्कूटी से घर लौट रही थी। सीसीएसयू के पास एक पेट्रोल पंप पर वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पहुंची थी। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर शिवशक्ति विहार के रहने वाले स्कूटी सवार चार युवकों ने महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला से चेन लूट ली। आरोपी नशे में बताए गए। महिला ने एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा। जिसके बाद चारों आरोपियों ने महिला की पेट्रोल पंप पर ही पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने आरोपियों को पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दो सगे भाइयों को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही महिला से लूट
मेरठ। मेडिकल थानाक्षेत्र के मोतीप्रयाग कॉलोनी निवासी मंजू मित्तल पत्नी सुभाष चंद्र अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए बेगमपुल पर गई थीं। वापस लौटते वक्त जब नंदन सिनेमा के सामने पहुंचीं तो बाइक सवार एक बदमाश ने ई-रिक्शा में बैठी मंजू मित्तल से पर्स और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया। दंपती ने मौके पर मौजूद यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। लेकिन वह भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। महिला ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल था। लूट को लेकर लोगों ने यूपी 100 पुलिस से विरोध जताया। वहीं, जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी विकास रविवार शाम घर से निकला था। सेक्टर पांच के चौराहे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए पीछा किया। लुटेरे बाइक से गढ़ रोड की तरफ फरार हो गए।
चेन छीनकर भागता लुटेरा दबोचा
मेरठ। बेगमपुल पर व्यापारी की पत्नी से बदमाशों ने चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर लोग लुटेरों के पीछे भागने लगे। सदर पुलिस ने एक लुटेरा दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
एसओ सदर विजय गुप्ता के मुताबिक सोतीगंज निवासी गीता बेटे मोहित के साथ बाइक पर जा रही थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने गीता से चेन छीन ली। पुलिस ने एक लुटेरे शाहिद पुत्र इदरीश निवासी खुशहालनगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लुटी हुई चेन बरामद हो गई।

चेकिंग में दबोचे दो लुटेरे
मेरठ। शहर में लूट की कई वारदातों के बाद शाम को सदर पुलिस ने जीरो माइल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो लुटेरे जुनैद उर्फ जावेद निवासी श्यामनगर और वसीम पुत्र इकरामुद्दीन निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट को गिरफ्तार किया। दोनों लुटेरों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed