फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस का खेल, अवैध हिरासत और झूठी कहानी

पुलिस का खेल, अवैध हिरासत और झूठी कहानी

Sat, 30 Mar 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का खेल, अवैध हिरासत और झूठी कहानी
पुलिस का खेल, अवैध हिरासत और झूठी कहानी
विज्ञापन


मेरठ। मेडिकल पुलिस के शर्मनाक खेल से एक परिवार पांच दिन से तनाव में है। एक्सीडेंट में घायल युवक के संग अनहोनी बताकर पुलिस ने एक युवक को पांच दिन तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा। पोल खुलने के बाद भी पुलिस ने 15 सौ रुपये वसूल कर उसको छोड़ा। इसकी शिकायत करने पर एसएसपी ने एसओ से जवाब तलब किया।

पुलिस के मुताबिक कानपुर निवासी विनोद अपने परिवार के साथ मेडिकल क्षेत्र में कुटी चौराहे पर रहता है। होली के दिन विनोद, दोस्त विशाल व एक अन्य युवक के साथ बाइक से गंगानगर होली खेलने गया था। गंगानगर में डिवाइडर रोड पर डॉ. नीरज के घर के बाहर खड़ी कार से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों को चोट लगी। विशाल ज्यादा घायल था। विनोद ने गंगानगर के देवानंद अस्पताल में उपचार कराया और घर पहुंचा दिया। इसके बाद परिजन विशाल को मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन


विनोद का कहना है कि सोमवार को उसे मेडिकल पुलिस ने बुलाकर हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया। आरोप है कि उसने गंगानगर में एक्सीडेंट की बात बताई। इसके बाद भी मेडिकल पुलिस ने हिरासत में रखा। विनोद के परिजन मेडिकल थाने पहुंचे तो एसओ मेडिकल ने घायल युवक के साथ अनहोनी की बात कह दी। शुक्रवार तक पुलिस ने विनोद को जेल नहीं भेजा। इसकी शिकायत विनोद के परिजनों ने एसएसपी से की। घायल युवक के ठीकठाक होने का पता चलने पर विनोद के परिजन भड़क गए। उन्होंने मेडिकल थाने में हंगामा किया। किरकिरी होने पर मेडिकल पुलिस ने 15 सौ रुपये लेकर विनोद को छोड़ा। एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चर्चा में एसओ मेडिकल
शुक्रवार को मामला एसएसपी तक पहुंचा। इसके बावजूद मेडिकल पुलिस ने विनोद से 15 सौ रुपये वसूले। तब जाकर छोड़ा। इससे पहले भी एसओ मेडिकल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। एसओ ने अपने फेसबुक डीपी पर मैं भी चौकीदार हूं स्लोगन लिखा था। एसओ मेडिकल कैलाशचंद ने बताया कि घायल युवक के साथ अनहोनी की बात मैंने नहीं कही। एक्सीडेंट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed