{"_id":"5c59fa72bdec224a611c11c9","slug":"201549400690-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से होगा मनुष्य का सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से होगा मनुष्य का सर्वांगीण विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के शिक्षा विभाग में सात दिवसीय कार्यशाला का समापन
मेरठ। सीसीएसयू के शिक्षा विभाग में चल रही सात दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण परिषद हैदराबाद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रो. मनोरमा त्रिखा ने कहा कि गांधी जी का अध्यात्मिक, नैतिक व सामाजिक शिक्षा पर विशेष जोर रहता था। वह कहते थे कि शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षक ही इस कार्य को पूरा कर सकते हैं।
प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने कहा कि गांधी जी की नई तालीम को जन-जन तक पहुंचाना है। ग्रामीण परिवेश में यह बहुत आवश्यक है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम केवल शिक्षक ही कर सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. जेएस भारद्वाज अध्यक्ष शिक्षा विभाग तथा अधिष्ठाता शिक्षा संकाय ने सभी का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण परिषद हैदराबाद के चेयरमैन डॉ. डब्ल्यू जी प्रसन्ना का धन्यवाद ज्ञापित किया। हैदराबाद से आए डॉ. अनिल कुमार दुबे ने ने शिक्षा की नई तकनीक से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। डॉ. राकेश शर्मा व विभाग के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रूप नारायण, प्रो. सुधीर शर्मा, डॉ. संजय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अंशु शर्मा मौजूद रहे।