{"_id":"5aee1a0c4f1c1b87098b81cd","slug":"201525553676-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन के पास पांच जगह बनेगी पार्किंग, बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन के पास पांच जगह बनेगी पार्किंग, बदलेगी सूरत
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो -
आबूलेन के पास पांच जगह बनेगी पार्किंग, बदलेगी सूरत
- सीईओ ने किया आबूलेन और कैंट क्षेत्र का दौरा, दिए कई जरूरी निर्र्देश
मेरठ। आबूलेन पर बहुत जल्दी पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। पार्किंग के लिए पांच जगहों को चिह्नित किया गया है। शनिवार को कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चवन ने आबूलेन और कैंट क्षेत्र का दौरा करने के बाद व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, सीईओ ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर सप्ताह भर बाद किसी ने आबूलेन पर गाड़ी पार्क की तो उसे क्रेन से उठवाकर सीज कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कैंट क्षेत्र में अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चवन ने आबूलेन का निरीक्षण किया। हनुमान चौक, शिव चौक, बेगमपुल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने हाल ही में बनाए शौचालयों की जगह देखी। शिवचौक पर डेरावाल के सामने बेतरतीब ट्रैफिक देखकर उन्होंने यहां पर डिवाइडर बनाकर गोल चक्कर से ही वाहनों को निकाले जाने के निर्देश दिए। आबूलेन पर व्यापारियों ने उनसे बंगला नंबर 180 में पार्किंग बनाने की मांग की। सीईओ ने पार्किंग के लिए पांच जगहों का निरीक्षण किया। इनमें आबूनाले की पटरी, हनुमान चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे, बंगला नंबर 173 बी, चाट बाजार के पुल के पास पार्किंग की बात कही गई। इसके साथ ही बंगला नंबर 210 बी का मलबा उठने के बाद वहां भी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सीईओ ने पांचों जगहों के बारे में जल्द ही निर्देश देने को कहा। इसके बाद सीईओ ने कैंट में कई जगहों का निरीक्षण किया।
व्यापारी बोले, साल भर में जो नहीं हुआ दो महीने में हो गया
आबूलेन पर व्यापारियों ने सीईओ ने कहा कि जो काम सालों में आबूलेन पर नहीं हुए थे, वे दो महीने में पूरे हो गए। इस दौरान कैंट एएसपी सतपाल सिंह और कैंट बोर्ड सीईओ उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी सतपाल सिंह का कहना है कि अगर किसी ने पार्किंग प्वाइंट के अलावा बाइक खड़ी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।