{"_id":"5ae8d4ed4f1c1b9d098b78d9","slug":"201525208301-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा दूर करेगा ऊर्जा मित्र एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा दूर करेगा ऊर्जा मित्र एप
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली कटौती जैसी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल का ‘ऊर्जा मित्र’ एप बड़ी राहत देगा। मंगलवार को इस एप का शुभारंभ पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने ऊर्जा भवन में किया।
एमडी ने बताया एप के जरिये उपभोक्ता को एसएमएस, ई-मेल, पुश नोटिफिकेशन के जरिये विद्युत कटौती के वास्तविक समय की सूचना एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध इस मोबाइल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता इस एप की मदद से राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1912 से विद्युत कटौती की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। एमडी ने बताया कि डिस्कॉम सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को हाईटेक सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव, राकेश कुशवाह, संजय आनंद जैन, विराग बंसल, अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल, एके सिंह, अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।